मोदीनगर (करंट क्राइम)। मोदीनगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक माहेश्वरी ने रालोद समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व विधायक सुदेश शर्मा को 4602मतों से हराकर चेयरमैन सीट पर कब्जा जमा लिया। वही पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा, सपा, आप, बसपा समेत 11चेयरमैन पद के उम्मीदवार जमानत भी नही बचा सके।
शुक्रवार की सुबह मतगणना शुरू होते ही अशोक माहेश्वरी ने 600 मतो से बढत बनानी शुरू की थी,जो अंत तक नौ राउंड तक साँय चार हजार से उपर तक पहुंच गयी, जिसमें से विजयी हुये भाजपा उम्मीदवार को 22 हजार 935मत मिले, उन्होंने रालोद समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक सुदेश शर्मा को चार हजार602बोटो से हरा दिया। सुदेश को 18हजार333मत मिले। बसपा के डा योगेश सिंघल 6 हजार165 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व चेयरमैन रही सरोज शर्मा मात्र 5 हजार 772मत पर ही सिमट कर चौथे स्थान पर रह गयी। आप पार्टी के उम्मीदवार हरेंद्र शर्मा ने 3 हजार140मत पायें। सपा से चुनाव लडे शिक्षक नेता2003मत व कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद सोनी केवल 1306मत पा सके। कुल मिलाकर सुदेश शर्मा के अलावा तीन पार्टियो समेत 11चेयरमैन पद के उम्मीदवार जमानत तक नही बचा सके। साँय रिजल्ट आने के बाद चेयरमैन अशोक माहेश्वरी को पुलिस सुरक्षा के दायरे में पहले पार्टी के चुनाव कार्यालय मे लाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अतिशबाजी, ढोल धमाको के साथ फूलमालाओ से स्वागत किया। फिर कार्यालय के बाद उन्हे उनके आवास पर ले जाया गया।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी पार्टी मत प्राप्त
1.अशोक माहेश्वरी बीजेपी 22935
2.सुदेश शर्मा निर्दलीय 18333
3.हरेंद्र शर्मा आप 3140
4.डॉ योगेश सिंहल बसपा 6165
5.कालूराम धामा सपा 2003
6.प्रेमचंद कांग्रेस 1306
7.सरोज शर्मा निर्दलीय 5772
8-कुलदीप सैनी निर्दलीय 511
9-पूनम चौधरी निर्दलीय 383
10-रविद्र निर्दलीय 622
11- राजीव खुराना निर्दलीय 1142
12- सुरेंद्र गुप्ता निर्दलीय 157
13-सुरेश शर्मा नर्दलीय 1133
फरीदनगर पंचायत के विजेता वार्ड सदस्यों की सूची
वार्ड न0 चुने गये सभासद
1. रेखा
2. सोरेन सिंह
3. गुलमोहम्मद
4. शाहिद
5. कृपाल
6. इजहार
7. सुमिता
8. गुलजार
9. आशमा
10. मौसीना
11. आरिफ
मोदीनगर पालिका परिषद सभासद
मोदीनगर पालिका परिषद सीट पर26वार्डो में सभासद पद का चुनाव लडे भाजपा पार्टी के तीन सभासद जीत सके, वही भाजपा के नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने चौथी बार जीत हासिल की तो पूर्व सभासदो में से निशा जायसवाल, संजय चौधरी, वेदप्रकाश, विनोद गौत्तम, बबलू कौशिक, राजकुमारी, आदित्य उर्फ बोबी, जायदाबालू समेत नौ सभासद इस बार के पालिका सभासद पद पर फिर चुने गये ।
मोदीनगर पािलका परिषद के 26 वार्डाे से चुने गये प्रत्याशियो का विवरण
वार्ड न0 चुने गये सभासद
1. रेखा
2. विनोद गौतम
3. आलोक कौशिक
4. दुष्यंत यादव
5. विनोद जाटव
6. अजीत सिंह
7. दिनेश कुमार
8. संजीव सैन
9. रजनीश तोमर
10. बलराज
11. निशा जयसवाल
12. राजकुमारी
13. प्रदीप बांगवा
वार्ड न0 चुने गये सभासद
14. नितिन सैन
15. संदीप चंदेला
16. रवि वर्मा
17. सुमन
18. ललित त्यागी
19. सुषमा निर्वाल
20. आदित्य उर्फ बॉबी
21. रजनी
22. सुंदरी देवी
23. आशीष त्यागी
24. संजय चौधरी
25. वेदप्रकाश
26. जियादा बानों