ग़ाजियाबाद
आम्रपाली विलेज में नौकरानी को काटने के मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर, बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता रखने वालों की खैर नहीं
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद में यदि किसी ने बिना रजिस्ट्रेशन श्वान पाला तो खैर नहीं है। बुधवार को इंदिरापुरम स्थित आम्रपाली विलेज सोसाइटी में कुत्ते ने एक नौकरानी को काट लिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नगर निगम ने ऐसे लोगों पर करवाई शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने इन्दिरपुरम निवासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नगर निगम द्वारा अनाधिकृत रूप से श्वान को रखने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिनके द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन व वैक्सीनेशन के श्वान को जबरन रखा जा रहा है उनको नोटिस भेजने व श्वान को पकड़प्ने की कार्यवाही जारी है। अम्रपाली विलेज सोसायटी इंदिरापुरम में भी कड़ी कार्यवाही की है अनधिकृत रूप से श्वान को रखने पर नोटिस जारी किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने बताया कि अम्रपाली विलेज सोसायटी इंदिरापुरम में भी अभियान चलाया गया। लिफ्ट में जिसके कुत्ते ने महिला को काटा गया था उसकी जांच की गई तथा रजिस्ट्रेशन ना होने पर डॉग को पकड़ा गया। अवैध रूप से डॉग रखने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया गया। तथा एफआईआर दर्ज की गई है।
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। शहर वासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दी गई गाइडलाइन के क्रम में प्रतिदिन श्वान के बधियाकरण का कार्य भी चल रहा है। शासन द्वारा स्वीकृत किए गए एबीसी सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। आगामी कुछ महा बाद प्रतिदिन 100 से अधिक श्वान का बाध्यकरण निगम द्वारा किया जा सकेगा। इसी के साथ ऐसे घर या स्थान जहां पर अनाधिकृत रूप से श्वान को रखा जा रहा है उनके विरुद्ध नोटिस देने व अन्य कार्यवाही विभाग कर रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
ग्रेटर नोएडा22 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश22 hours agoराहुल गांधी ने की इंदौर में पीडितों के परिजनों से मुलाकात, मदद के चेक सौंपे, कहा-यह कौन सा अर्बन मॉडल है
-
Entertainment21 hours agoतीसरी शादी पर क्या बोले पावर स्टार पवन सिंह, इंस्टा से कौन सी अभिनेत्री ने हटा दी अपनी तस्वीरें
-
देश22 hours agoदेश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoचीफ जस्टिस सूर्यकांत ने चंदौली में किया न्यायालय परिसर का शिलान्यास, छह जिलों में बनेगा परिसर
-
देश22 hours agoआदिवासी नेता की हत्या के विरोध में झारखंड के कई इलाके बंद, यातायात व्यवस्था प्रभावित
