Connect with us

नोएडा

दुष्कर्म मामले की लापरवाही के चलते नोएडा पुलिस आयुक्त ने साइबर क्राइम अधिकारी को निलंबित किया

Published

on

नोएडा में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी रवि ठाकुर ने युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया। पुलिस की लापरवाही के चलते, साइबर क्राइम थाने के प्रभारी को इस मामले में कार्रवाई न करने के लिए निलंबित किया गया है।

. India, नोएडाशुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 08:58 PM

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस कमिश्नर ने दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर साइबर क्राइम थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। युवती की शिकायत पर सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया और शुक्रवार को आरोपी रवि ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। युवती, जो सेक्टर-80 स्थित एक कंपनी में कार्यरत है, ने आरोप लगाया कि बुलंदशहर के जहांगीराबाद का निवासी रवि ठाकुर पिछले महीने उसे अपने साथ जाने के लिए कह रहा था। मना करने पर उसने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसे सोरखा स्थित एक घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घिनौनी घटना का वीडियो भी बनाया। जब युवती ने पुलिस में शिकायत करने का कहा, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे तंग आकर युवती साइबर क्राइम थाने पहुंची। हालांकि, थाना प्रभारी ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही सेक्टर-113 थाने को मामले की सूचना दी।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस मामले में उचित कार्रवाई न करने और संबंधित थाने को जानकारी न देने पर साइबर थाने के प्रभारी विजय गौतम को निलंबित कर दिया। युवती ने दुष्कर्म की घटना के बारे में साइबर क्राइम थाने के प्रभारी को सूचित किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही जिले के निवासी हैं और पहले से व्यक्तिगत रूप से परिचित हैं। दोनों एक ही कंपनी में कार्यरत हैं।

नोएडा

नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।

Continue Reading

नोएडा

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।

हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।

Continue Reading

नोएडा

प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending