Connect with us

Entertainment

डिग्विजय राठी की बिग बॉस 18 में वापसी, सलमान के सामने गिनाए दुश्मनों के नाम

Published

on

बिग बॉस 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) के घर से बेघर होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि राठी इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। इस बीच, सलमान खान ने भी दिग्विजय का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह इतनी जल्दबाजी में घर से बाहर निकल जाएंगे। खास बात यह है कि दिग्विजय की शो में वापसी हो चुकी है, हालांकि अभी इसका प्रदर्शन नहीं हुआ है, लेकिन जनता के वोट के अनुसार क्या बदलाव आ सकता है, यह देखने की बात होगी। सलमान के सामने राठी ने उन लोगों के नाम भी बताए जो उनके नॉमिनेशन के पीछे हैं। आइए जानते हैं उन नामों के बारे में…

दिग्विजय राठी की इविक्शन के बाद वापसी

बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शामिल हुए दिग्विजय राठी को घर से बाहर कर दिया गया था। पिछले दिन के इविक्शन टास्क में अन्य प्रतियोगियों ने उन्हें नॉमिनेट किया। नॉमिनेशन के दौरान राठी के नाम के सूखे पत्ते पेड़ पर लटकाए गए थे। बिग बॉस ने शुरुआत में श्रुतिका को यह विकल्प दिया कि वह रैंकिंग सूची में बदलाव कर सकती हैं, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और दिग्विजय को बाहर जाने का रास्ता दिखाया। लेकिन जनता के वोटों की मदद से एक बार फिर राठी ने शो में वापसी कर ली है।

—विज्ञापन—

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathi के बाद शॉकिंग डबल एलिमिनेशन, रातों रात दो और कंटेस्टेंट हुए बेघर

दिग्विजय के इविक्शन पर सलमान का शॉक

आने वाले वीकेंड का वार का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान ने दिग्विजय राठी के इविक्शन पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि इतनी जल्दी उनका सफर खत्म होगा। सलमान ने यह भी पूछा कि राठी बॉटम 6 में कैसे पहुंचे, इस पर राठी भावुक हो गए।

—विज्ञापन—

सलमान ने श्रुतिका और चुम को दी सलाह

जब सलमान ने राठी से पूछा कि वह बॉटम 6 में कैसे आए, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी बदल जाते हैं। सलमान ने चुम और श्रुतिका से पूछा कि उन्होंने क्यों नहीं सोचा कि राठी को बचाना चाहिए। चुम का ध्यान केवल करणवीर को नंबर 1 लाने पर था। जब कोई बाहर होता है, तो आप दुखी होते हैं, लेकिन जब वह नॉमिनेट होते हैं, तो आप उनका साथ क्यों नहीं देते?

दिग्विजय ने अपने दुश्मनों के नाम बताए

सलमान खान ने दिग्विजय से पूछा कि उनके बेघर होने के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। हालांकि प्रोमो में राठी का नाम स्पष्ट नहीं था, लेकिन यह साफ होता है कि उनकी दुश्मनों की लिस्ट में श्रुतिका अर्जुन, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह, यामिनी और इडिन रोज शामिल हैं। ऐसा लगता है कि इनमें से कुछ ने राठी की पीठ पर वार किया है।

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के बेघर होते ही किन 5 कंटेस्टेंट को फायदा? पलट जाएगी गेम!

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

तीसरी शादी पर क्या बोले पावर स्टार पवन सिंह, इंस्टा से कौन सी अभिनेत्री ने हटा दी अपनी तस्वीरें

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। क्या भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जल्द तीसरी शादी करने वाले है। 5 जनवरी को पवन सिंह ने धूमधाम से अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पार्टी में वो को-एक्ट्रेस महिमा सिंह संग काफी नजदीक दिखे। उन्होंने महिमा सिंह का हाथ पकड़कर केट काटा। सारे मोमेंट कैमरे में कैप्चर हुए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. कहा जाने लगा कि पवन सिंह ने महिमा से शादी कर ली है।
पावर स्टार ने तीसरी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गया था। हमारे करोड़ों चाहने वाले हैं। इसमें हमारे इक्का-दुक्का ऐसे भी चाहने वाले हैं, जो कार्ड भी छाप दिए थे। शादी का स्थान भी तय कर दिए थे कि मुंबई में शादी हो रहा है।
पवन सिंह ने इतना कह कर साफ कर दिया है कि उनकी तीसरी शादी को लेकर उड़ी खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।
पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लाइमलाइट लूटने वाली महिमा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। पवन सिंह के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं। अब बस उनकी प्रोफाइल में पवन सिंह की फोटोज हैं। महिमा ने ऐसा करके उनके रिश्ते को हवा दे दी थी।

Continue Reading

Entertainment

पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी शुदा जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है। सुनीता ने एक बार फिर पति की बेवफाई पर चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। सुनीता ने आखिर पति के बारे में क्या कहा? आइए जानते हैं…
सुनीता ने दावा किया कि बेटे यश का करियर में बनाने में गोविंदा ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने पिता का फर्ज नहीं निभाया।
पति गोविंदा के बारे में सुनीता ने कहा कि वे उन्हें कभी माफ नहीं कर सकती है। ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं। पर गोविंदा थोड़े बेवकूफ है। वे 63 साल के हो गए है। उन्हें बेटी टीना की शादी करानी चाहिए। यश का करियर पड़ा है। अब सुनीता ने किस लड़की की तरफ इशारा किया है ये, तो वही बता सकती हैं।
दोनों के के सालों के रिश्ते की तकरार अब घर की चार दीवारियों से निकलकर पब्लिक में आ गई है। गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को भी फिर से हवा मिल गई है। पत्नी के इन दावों पर अब गोविंदा का क्या रिएक्शन होगा ये देखने वाली बात होगी।

Continue Reading

Entertainment

संजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर अब लडाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर करिश्मा और संजय कपूर के बीच 2016 में हुए तलाक के समझौते की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। जस्टिस ए. एस. चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
इस पर अब संजय कपूर के परिवार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मुंबई में संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने प्रिय कपूर के कदम पर सवाल उठाते हुए इसे मामले को भटकाने की कोशिश करार दिया है। मंधिरा ने कहा कि अगर उनके भाई संजय कपूर चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक समझौता प्रिया कपूर के साथ साझा किया जाए, तो वे अपने जीवनकाल में ही ऐसा कर चुके होते।
उन्होंने कहा कि अब यह देखना है कि इसे किस तरह से दबाने या ढकने की कोशिश की जाती है, लेकिन सच सामने आएगा और वह सामने आ ही रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending