उत्तर प्रदेश
बुधवार तक रहेगी वायु प्रदूषण की बहुत खराब स्थिति, एक्यूआई 391 पार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। एनसीआर में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 391 दर्ज किया गया। ’समीर’ ऐप के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के 19 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने हवा को ’गंभीर’ श्रेणी में और बाकी 19 स्टेशनों ने 300 से ऊपर रीडिंग के साथ ’बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार एनसीआर की वायु गुणवत्ता सोमवार से बुधवार तक ’बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है।
मानकों के मुताबिक, 0 से 50 के बीच ।फप् को ’अच्छा’ और 301 से 400 के बीच को ’बहुत खराब’ माना जाता है। 401 से 500 के बीच ’गंभीर’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान भी जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस था।
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ एसआईआर का अपडेट लिया
गाजियाबाद। करंट क्राइम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तीन जिलों में स्पेशल इंस्टेंसिव रीविजन यानि एसआईआर कार्यों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सबसे पहले मुरादाबाद पहुंचे, जहां वे दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया का भी अपडेट लिया। इसके बाद मुख्यमंत्रीगाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों के साथ एसआईआर कार्यों की जानकारी ली।
बैठक से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब एक घंटे तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को कई निर्देश दिए. बैठक के बाद वे आगरा के लिए रवाना हो गए।
भाजपा विधायक अजीत पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गरीबों और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए निर्देश दिए।
एसआईआर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। पार्टी कार्यकर्ता भी हर संभव सहयोग दे रहे हैं। अधिक से अधिक फॉर्म का वितरण करें। मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिए हैं कि बिना किसी पक्षपात के मतदाता सूची तैयार की जाए, अपात्र वोटरों को हटाकर पात्र वोटरों को जोड़ा जाए।
उत्तर प्रदेश
भगवान कृष्ण को चुना जीवन साथी, धूमधाम से की लडडू गोपाल से शादी, जानिए बदायूं की पिंकी की कहानी
बदायूं। करंट क्राइम। शादी-ब्याह को लेकर कुछ फैसले इतने अनोखे होते हैं कि उनकी चर्चा दूर तक जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया, जहां पिंकी नाम की युवती ने भगवान कृष्ण की मूर्ति से विवाह कर लिया। यह कोई मज़ाक, भ्रम या दिखावा नहीं था, बल्कि पिंकी की गहरी आस्था, भरोसे और भावनाओं का नतीजा था। पिंकी बचपन से कृष्ण भक्ति में डूबी रही है। उसके लिए कृष्ण सिर्फ भगवान नहीं, बल्कि उसके जीवन का सहारा रहे हैं।
वृंदावन की एक यात्रा ने उसकी सोच को हकीकत में बदल दिया। बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के बीच अचानक उसकी हथेली में एक सोने की अंगूठी गिरी। पिंकी को लगा कि यह उसके जीवन का सबसे बड़ा संकेत है जैसे खुद कृष्ण ने उसे अपना लिया हो। यही पल उसकी ज़िंदगी में एक नया अध्याय लेकर आया।
पिंकी की दृढ़ता देखकर परिवार ने उसका साथ दिया। गांव के लोगों ने भी इस फैसले का सम्मान किया और फिर हुई एक अनोखी शादी, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
28 वर्षीय पिंकी शर्मा पढ़ाई में तेज और स्वभाव से शांत मानी जाती है। वह चंदौसी के कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर कर चुकी है. परिवार खेती करता है और घर में रोज पूजा होती है। पिंकी का बचपन भगवान कृष्ण की भक्ति में बीता है। घरवाले बताते हैं कि वह हमेशा मंदिर जाने और कृष्ण से बातें करने में सुकून महसूस करती थी।
पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा बताते हैं कि वे पिछले कई सालों से पूरे परिवार के साथ वृंदावन जाते रहे हैं। वहां का वातावरण उनके जीवन का हिस्सा बन चुका था। पिंकी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढ रही थी, लेकिन शादी की बात यानी वर ढूंढने को लेकर वह हमेशा साफ थी वह कहती थी कि उसका जीवन साथी वही होगा जिसे कृष्ण चुनें।
शाम को जब बारात निकली, तो यह वाकई अनोखा दृश्य था। लगभग 100-150 लोग कृष्ण की मूर्ति लेकर पिंकी के घर पहुंचे। ढोल बज रहे थे, रंगीन लाइटें लगी थीं और पूरा गांव इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए एकत्र था।
उत्तर प्रदेश
खुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
जालौन। करंट क्राइम। जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत मामले का खुलासा हो गया है। जब इंस्पेक्टर ने अपनी कनपटी पर गोली मारी, लेडी कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा वहीं खड़ी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांच में सामने आया है कि अरुण और मीनाक्षी के बीच काफी समय से नजदीकियां थीं। 8 फरवरी 2026 को मीनाक्षी की शादी होने वाली थी। मीनाक्षी उनसे दूर जा रही थी। दोनों के बीच पिछले कई दिनों इसको लेकर विवाद चल रहा था।
पूछताछ में मीनाक्षी ने कहा कि वह जब कमरे में पहुंची तो वह घायल अवस्था में कमरे में पड़े। इस पर वह चिल्लाते हुए थाना परिसर में पहुंच गई थी।
कुठौंद थाने के सरकारी आवास में शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला था। पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई थी।
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoखुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
-
देश8 hours agoकोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ
-
नोएडा7 hours agoइंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
-
Sports5 hours agoविराट हुए लंदन रवाना, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आएंगे भारत
-
राशिफल4 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जाने क्या है आज के राशिफल में
-
Entertainment6 hours agoचिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
-
देश3 hours agoवंदे मातरम पर जारी बहस के दौरान अखिलेश ने सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी है
-
Sports4 hours agoटूट गई स्मृति और पलाश की होने वाली शादी, दोनों ने सोशल मीडिया पर किया कंफर्म
