उत्तर प्रदेश
अवैध रूप से रहे रहे पूर्व सांसद उदितराज से बंगला खाली कराया तो उन्हें लगने लगा संविधान खतरे में है, देखें वीडियो
नई दिल्ली। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज को लगता है कि इन दिन संविधान खतरे में है। दरअसल, पूर्व सांसद उदित राज से कुछ दिनों पर केंद्र सरकार के आवास विभाग ने बंगला खाली कराया। भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे। उनकी पत्नी आईआरएस अधिकारी थी। पत्नी को अलॉट बंगले में रहते रहे कांग्रेस नेता उदित राज। रिटायरमेंट के बाद भी एक साल तक सरकारी बंगले पर कब्जा जमाए रखा और अब जब सरकार ने इनसे बंगला खाली करा दिया तो अब इन्हें लग रहा है कि संविधान खतरे में है।
मजे की बात है कि उदित राज भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे तब इन्हें संविधान खतरे में नहीं लगा। पिछले एक साल से आवास विभाग इनसे बंगला खाली कराने की कोशिश कर रहा था लेकिन नेताजी दलित समाज का उत्पीडन का हवाला देकर बंगले पर कब्जा जमाए बैठे थे। अब बंगले से इनका सामान बाहर कर दिया गया। शुक्रवार को दिल्ली के कॉस्टिट्यूशन क्लब में दलितों पर हो रहे कथित उत्पीडन को लेकर चर्चा की गई। तीस नवंबर को रामलीला मैदान में विशाल रैली करने की भी घोषणा की।
उदितराज खुद भी आईआरएस अधिकारी रहे है। हाउसिंग पॉलिसी को भी भलिभांति जानते है। अब जब उनसे बंगला खाली करवाया गया तो उन्हें संविधार खतरे में नजर आ रहा है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
