नोएडा
मुख्यमंत्री योगी ने फीता काटकर किया मेदांता अस्पताल का शुभारंभ
नोएडा। करंट क्राइम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-50 मे मेदांता अस्पताल का उदघाटन किया। मेदांता अस्पताल में फीता काटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुजारियों ने मंत्रोच्चार पढ़कर पूजा पाठ कराई।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में बनी कैथलैब का निरीक्षण किया। उनके साथ अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन और जिलाधिकारी मेधा रूपम व अन्य पुलिस अधिकारी भी थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्याधुनिक अस्पताल बनाने के लिए डॉ. नरेश त्रेहन को बधाई दी। सेक्टर 50 में मेट्रो स्टेशन के एकदम सामने खुले इस अस्पताल में मॉडर्न साइंस के तहत इलाज की वे सभी सुविधाएं मौजूद हैं जो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हैं।

खास बात है कि यहां लंग ट्रांसप्लांट कराने की भी फेशिलिटी मौजूद है। नोएडा के सेक्टर 50 में एफ ब्लॉक में स्थित यह अस्पताल अब फंक्शनल हो चुका है। मेदांता द मेडिसिटी के सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन ने बताया कि इस अस्पताल में न्यूनतम चीरा सर्जरी और उन्नत तकनीक से होने वाले सभी इलाज मौजूद हैं। इसके लिए अब मरीजों को गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं होगी। नोएडा मेदांता 550 बेड का है और इसमें पांच अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। यहां कार्डियक, न्यूरो, ऑर्थोपेडिक और अन्य विभागों में उच्चतम स्तर की देखभाल उपलब्ध होगी।
नोएडा
नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी
नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।
नोएडा
इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।
हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।
नोएडा
प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports9 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports9 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
World8 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports6 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
-
देश6 hours agoबहादुर जवानों की वजह से बच गई थी 200 सांसदों की जान, जानिए 2001 की संसद पर हमले की कहानी
