वरिष्ठ संवाददाता (करंट क्राइम)
गाजियाबाद। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्हें कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर उपचार के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि ललित जायसवाल ने कोरोना के पीक काल में लॉक डाउन पीरियड में जबरदस्त मेहनत की थी। लॉक डाउन के पहले दिन से ही उन्होंने मजदूरों के लिए भोजन की कमान संभाली। प्रवासी मजदूरों को भोजन और पानी देने के लिए उन्होंने खुद लाल कुंआ पर पूरी रात मोर्चा संभाला था। इसके बाद कम्यूनिटी किचन बाद में शुरू हुई थी और ललित जायसवाल ने गरीब बस्तियों में भोजन वितरण की शुरूआत कर दी थी। पूरे कोरोना काल वह जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे रहे। अब जब सरकार अनलॉक कर चुकी है तब कोराना ने सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल को घेरा है। ललित जायसवाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें उपचार के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल सामान्य है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वह पूरी तरह स्वस्थ्य होकर समाज की सेवा के लिए हाजिर होंगे।