Connect with us

Uncategorized

गाजियाबाद के कारोबारी का बेटा संदिग्ध अवस्था में लापता, यमुना एक्सप्रेस-वे पर खडी मिली कार, चाबी गायब

Published

on

गाजियाबाद।करंट क्राइम। गाजियाबाद निवासी एक कारोबारी का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मनीष गुप्ता थाना सिहानी गेट के तहत आने वाले नेहरू नगर में रहते हैं। मनीष गुप्ता पत्थरों के व्यापारी हैं। उनका बेटा शशांक गुप्ता अपने दादा राम प्रकाश गुप्ता के साथ मंगलवार की दोपहर इंदिरापुरम गया था। जहां उसके दादा कुछ सामान खरीदने लगे। इस बीच शशांक अपने दादा से बिछड गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ आ रहा है।
कार में लगे जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए पता चला कि वह यमुना एक्सप्रेस पर है। परिजन जब वहां पहुंचे तो कार खड़ी मिली। कार में चाबी नही थी जबकि गले की टूटी हुई सोने की चेन और घड़ी बरामद हुई।
मनीष गुप्ता ने कहा कि अज्ञात नंबर से दो बार कॉल आई जिसमें उनके बेटे को चोट लगी और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद काल करने वाले व्यक्ति का फोन भी स्विच आफ हो गया। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Uncategorized

रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा भारत, दोनों देशों के बीच 19 समझौतों पर हस्ताक्षर

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। रूस भारत को कच्चे तेल का निर्यात जारी रखेगा। भारत के साथ वाणिज्यिक समझौते में रूस ने कहा कि वह भारत को कच्चा तेल, नैचुरल गैस, रिफाइनिंग पेट्रोकेमिकल और न्यूक्लियर क्षेत्र में सप्लाई जारी रखेगा। पश्चिमी देशों के तमाम दबाव के बावजूद एनर्जी सेक्टर में भारत और रूस के बीच पहले से भी अधिक सहयोग दिख सकता है और भारत, रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रख सकता हैं। दोनों देशों के बीच कुल 19 समझौते हुए। दोनों देशों के बीच दूसरा बड़ा ऐलान सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुआ है। भारत में अभी ज्यादातर जगहों पर कोयले से बिजली बनाई जाती है लेकिन अब छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट्स भी लगाना चाहते हैं।
इस तकनीक में पूरी दुनिया में रूस को सबसे आगे माना जाता है और अब जब रूस हमें इस क्षेत्र में और सहयोग देगा तो भारत का वो लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिसके तहत हम साल 2047 तक छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर्स से 100 गीगावाट बिजली बनाना चाहते हैं जबकि अभी हम इससे आठ गीगावाट बिजली ही बना पा रहे हैं।
भारत और रूस के बीच तीसरा बड़ा ऐलान ये हुआ है कि दोनों देश आपसी व्यापार को 100 अरब डॉलर यानी 9 लाख करोड़ रुपये तक लेकर जाएंगे। अभी दोनों देशों के बीच एक साल में 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का सालाना व्यापार होता है, जिनमें भारत का घाटा बहुत ज्यादा है। भारत, रूस से 5 लाख 39 हजार करोड़ रुपये का सामान खरीदते हैं जबकि उसे सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपये का सामान बेचते हैं।

Continue Reading

Uncategorized

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम को सात साल की सजा, जुर्माना भी लगा

Published

on

By


रामपुर। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट मामले में भी दोषी मानते हुए रामपुर की एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में अब्दुल्ला के ऊपर दो पासपोर्ट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही अदालत ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अब्दुल्ला इस समय दो पैन के मामले में सजा के बाद रामपुर की ही जेल में पिता आजम खां के साथ सजा काट रहे हैं।
अब्दुल्ला आजम पर यह आरोप था कि उन्होंने दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इसमें उनकी जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। यह मामला उनके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े विवादों की कड़ी में ही एक हिस्सा था। इससे पहले भी अब्दुल्ला आजम को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। इसके चलते उनकी विधायकी भी रद्द हो चुकी है।
अब्दुल्ला आजम को यह सजा सुनाए जाने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर और भी गहरा संकट छा गया है। गौरतलब है कि आजम खां स्वयं भी कई मामलों में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, और अब उनके बेटे को एक और मामले में दोषी ठहराया जाना, सपा परिवार के लिए एक बड़ी निराशा है। कोर्ट के इस फैसले से साफ है कि आजम परिवार की कानूनी लड़ाई लंबी खिंचने वाली है। जुर्माने की राशि जमा न करने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।

Continue Reading

Uncategorized

अर्जेटीना के फुटबाल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी की टीम से भिडेगी आंध्र के मुख्यमंत्री रेवंत रेडडी की टीम

Published

on

By

हैदराबाद। करंट क्राइम। अर्जेटीना के फुटबाल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी भारत आ रहे है। वे यहां प्रदर्शनी मैच का हिस्सा बनेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी उनके साथ मैच खेलेंगे। इसके लिए वे प्रैक्टिस कर रहे है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अगले हफ्ते शनिवार 13 मार्च को होने वाले एक बड़े फुटबॉल मैच की तैयारी में जोरदार तरीके से लगे हुए हैं। इस फुटबॉल मैच में सीएम रेवंत रेड्डी की टीम का मुकाबला वैश्विक फुटबॉल आइकन और सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी माने जाने वाले लियोनेल मेस्सी की टीम से होगा।
वर्ल्ड फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी और तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी की टीम का फुटबॉल मुकाबला हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस बड़े फुटबॉल मैच के लिए हैदराबाद के डॉ. मैरी चेन्ना रेड्डी ग्राउंड पर फुटबॉल के अभ्यास में पसीना बहाते हुए नजर आए। इस दौरान वह खुद जमीन पर दौड़ते हुए, बॉल को कंट्रोल करते हुए और किक लगाते हुए दिखे।

Continue Reading
Advertisement

Trending