ग़ाजियाबाद
सावधान: सोशल ट्रेड के नए वर्जन से साइबर ठगी का खतरा बढ़ा

गाजियाबाद में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां सोशल ट्रेड नामक एक पुराने घोटाले के नए वर्जन ने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। इस बार ठगों ने “गूगल रिव्यू” के बहाने भोले-भाले लोगों को फंसाने की योजना बनाई।
कैसे हुई ठगी?
गाजियाबाद की रहने वाली गौरी को एक संदिग्ध कॉल आया, जिसमें उसे गूगल रिव्यू लिखने के बदले पैसे कमाने का लालच दिया गया। फोन पर गौरी को बताया गया कि एक खास वेबसाइट के जरिए वह छोटे-छोटे टास्क (जैसे किसी व्यवसाय का रिव्यू लिखना) करके हजारों रुपये कमा सकती है। गौरी ने इस लालच में आकर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर दिया और प्रारंभिक शुल्क के तौर पर एक निश्चित राशि जमा कर दी।
शुरुआत में उसे छोटे-मोटे रिव्यू लिखने पर कुछ पैसे लौटाए गए, जिससे उसे यह स्कीम असली लगी। लेकिन जैसे-जैसे उसने बड़े टास्क के लिए अधिक पैसे जमा किए, ठगों ने संपर्क बंद कर दिया। गौरी ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस में की, तब पता चला कि यह सोशल ट्रेड के पुराने मॉडल का नया रूप है।
क्या है सोशल ट्रेड?
सोशल ट्रेड एक पुरानी पोंजी स्कीम है, जिसमें लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पैसे कमाने के नाम पर फंसाया जाता है। इसमें नए सदस्यों को जोड़ने और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने पर कमाई का झांसा दिया जाता है। इस नए वर्जन में ठग अब गूगल रिव्यू जैसे टास्क का सहारा लेकर लोगों को फंसा रहे हैं।
सावधानी बरतें
- ऐसे कॉल्स से बचें: किसी भी अज्ञात कॉल पर तुरंत पैसे कमाने की स्कीम में शामिल न हों।
- पैसे जमा न करें: कोई भी शुल्क मांगने वाले ऑनलाइन काम से बचें।
- पुलिस को सूचित करें: ठगी का शिकार होने पर तुरंत स्थानीय साइबर सेल से संपर्क करें।
गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि से बचने के लिए जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है
उत्तर प्रदेश
ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्…

\u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u0906\u092e\u0928\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u091f\u0915\u094d\u0915\u0930 \u0938\u0947 \u0906\u0917 \u0915\u093e \u0917\u094b\u0932\u093e \u092c\u0928\u0947 \u091f\u094d\u0930\u0915 , \u0927\u0942\u0902 \u0927\u0942\u0902 \u0915\u0930\u0915\u0947 \u091c\u0932\u0947, \u092b\u093e\u092f\u0930 \u092c\u094d\u0930\u093f\u0917\u0947\u0921 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0928\u0947 \u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0939\u0940 \u0939\u0941\u090f \u0916\u093e\u0915……… \n\n\u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0926\u094b \u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0941\u0908 \u091c\u094b\u0930\u0926\u093e\u0930 \u092d\u093f\u0921\u093c\u0902\u0924 \u0939\u094b \u0917\u0908 l \u091c\u093f\u0938\u0915\u0947 \u0915\u093e\u0930\u0923 \u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u0940 \u0906\u0917 \u0928\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0924\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0924\u0947 \u092d\u0940\u0937\u0923 \u0930\u0942\u092a \u0927\u093e\u0930\u0923 \u0915\u0930 \u0932\u093f\u092f\u093e,\u090f\u0915 \u091f\u094d\u0930\u0915 \u0915\u0947 \u0921\u094d\u0930\u093e\u0907\u0935\u0930 \u0915\u094d\u0932\u0940\u0928\u0930 \u0932\u093e\u092a\u0924\u093e \u0939\u094b\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u092d\u0940 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0930 \u0939\u0940 \u0939\u0948 ,\u0907\u0938 \u0939\u093e\u0926\u0938\u0947 \u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0930\u094b\u0921 \u092a\u0930 \u0932\u092e\u094d\u092c\u093e \u091c\u093e\u092e \u091c\u093e\u092e \u0932\u0917 \u0917\u092f\u093e l \u092f\u0947 \u0926\u0941\u0930\u094d\u0918\u091f\u0928\u093e \u0906\u0917\u0930\u093e \u0938\u0948\u092f\u093e\u0902 \u0925\u093e\u0928\u093e \u0915\u094d\u0937\u0947\u0924\u094d\u0930 \u0915\u0947 \u0938\u0948\u0902\u0925\u093f\u092f\u093e \u092a\u0947\u091f\u094d\u0930\u094b\u0932 \u092a\u0902\u092a \u0915\u0947 \u092a\u093e\u0938 \u0915\u0940 \u0939\u0948…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMTA1MzY4MTYxNDMwODk3
ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही हुए खाक………
आगरा में दो ट्रकों में हुई जोरदार भिड़ंत हो गई l जिसके कारण ट्रकों में लगी आग ने देखते देखते भीषण रूप धारण कर लिया,एक ट्रक के ड्राइवर क्लीनर लापता होने की बात भी सामने आर ही है ,इस हादसे के बाद रोड पर लम्बा जाम जाम लग गया l ये दुर्घटना आगरा सैयां थाना क्षेत्र के सैंथिया पेट्रोल पंप के पास की है…..
Ghaziabad Colleges
जेएमएसआईटी में ‘बैटल आॅफ कारगिल – बैटल आॅफ माइंड’ क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

देशभक्ति, ज्ञान और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने वाली पहल में 600 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

गाजियाबाद। जेएमएस इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद द्वारा आयोजित ‘बैटल आॅफ कारगिल : बैटल आॅफ माइंड’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट आॅफिसर एवं इंडियन एक्स-सर्विसमैन के जॉइंट सेक्रेटरी मनवीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राकेश कुमार सिंघल, निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध बिश्वास की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समाज में सेना के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। चेयरमैन राकेश कुमार सिंघल ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान सेना के पराक्रम को समाज तक पहुँचाने का प्रयास करता रहा है और करता रहेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध बिश्वास ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत ने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, उनमें सेना के तीनों अंगों का योगदान अमूल्य है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और द्वितीय आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 600 प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन की व्यवस्था एडमिशन हेड अंकिता चौधरी, शिव शंकर पचौरी और उनकी टीम द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन परिसर प्रबंधक डॉ. गौरव शर्मा द्वारा प्रो. अनमोल कालरा के सहयोग से किया गया। समापन वक्तव्य में डॉ. गौरव शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए अंकिता चौधरी, शिव शंकर पचौरी, रोजगार अधिकारी तन्वी गौर तथा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
साहिबाबाद
कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

साहिबाबाद । कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत मिशन शक्ति अभियान द्वारा पिंक चौकी कौशांबी और उनके सहयोगिगण द्वारा कौशांबी सेंट्रल पार्क से राम चौक जयपुरिया मार्केट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन करता रंजना झा और सुमन चौधरी द्वारा क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पिंक चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दुष्यंत नीम सब इंस्पेक्टर देवेंद्र और उनकी टीम का स्वागत किया गया पार्षद द्वारा कार्यक्रम के आयोजको और कार्यक्रम में सभी लोगों का धन्यवाद किया गया बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जिसने प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल सुमित कविता अल्पना नीलू सिंह अनीता नीति गुप्ता गुरविंदर कौर अनीता गौगिया पवन गुप्ता मनीष जैन गौरव वर्मा सुनील गांधी राजेंद्र गोयल एस आर सिंह अजय गुप्ता प्रेम प्रकाश गौगिया नीरज अनुराधा पाल जसपाल सिंह सुनील जैन साहित बड़ी संख्या मैं लोग उपस्थित रहे।
-
ग़ाजियाबाद24 hours ago
एसबी रिकार्ड्स अकादमी स्टूडियो एंड आॅडिटोरियम में ‘हुनर की बात’ कार्यक्रम आयोजित
-
ग़ाजियाबाद24 hours ago
गाज़ियाबाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गाड़ी से घिरी युवती की मौत, सीसीटीवी वीडियो सामने आया
-
Entertainment13 hours ago
Trending Video: आज पोहे से ! इतना चटपटा नाश्ता कैसे बनेगा ? Poha Ka Nashta | New Nashta | Breakfast | Momos Chutney
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | तारक मेहता | Ep 4395 | Coming Up Next
-
ग़ाजियाबाद23 hours ago
लोकसभा सांसद अतुल गर्ग से मिले अनाज मंडी के व्यापारी
-
Ghaziabad Colleges23 hours ago
आरकेजी ग्लोबल स्कूल में समर कैंप का आयोजन
-
साहिबाबाद23 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों पर जलभराव से हर कोई परेशान
-
Ghaziabad Colleges24 hours ago
विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय : डॉ. अनिल अग्रवाल