Connect with us

उत्तर प्रदेश

हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत

Published

on

नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

सिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए आज लखनऊ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। केवल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है और ये नामांकन पंकज चौधरी का है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि पंकज चौधरी ही बीजेपी के अगले अध्यक्ष बनेंगे। उनके नामांकन पत्र में सीएम योगी प्रस्तावक बने हैं।
महराजगंज सीट से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी दफ्तर में नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के नाम का ऐलान अब केवल औपचारिकता भर रह गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पंकज चौधरी के नाम का ऐलान करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। नामांकन से पहले ही यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इशारों-इशारों में पंकज की दावेदारी पुख्ता कर दी थी। पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी, सूर्यप्रताप सिंह शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी दफ्तर पहुंचकर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए। अब रविवार को उनके नाम का ऐलान किया जाएगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष

Published

on

By

लखनउ। करंट क्राइम।उत्तर प्रदेश बीजेपी में लंबे समय से चल रहा प्रदेश अध्यक्ष का सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही पार्टी आज नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का अनौपचारिक ऐलान कर सकती है। अगर एक ही नामांकन हुआ तो दोपहर बाद पता चल जाएगा कौन होगा बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष। अगर दो नामांकन हुए तो फिर चुनाव होगा।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय है। आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का अनौपचारिक ऐलान भी हो सकता है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सिर्फ पंकज चौधरी ही नामांकन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी के प्रस्तावक होंगे।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा बीजेपी रविवार को करेगी। रविवार दोपहर 12 बजे लखनऊ के एक बड़े सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। ज्यादातर सांसद भी आज लखनऊ में ही रहेंगे। उन्हें राष्ट्रीय परिषद के नामांकन के लिए बुलाया गया है।
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बनाए रखकर बीजेपी ने इसे लगभग एक बड़े राजनीतिक इवेंट का रूप दे दिया है। पार्टी ने यह लगभग तय कर लिया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में ओबीसी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसे बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पंकज चौधरी ओबीसी वर्ग की कुर्मी बिरादरी से आते हैं और वे सात बार सांसद रह चुके हैं। ऐसे में अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह यूपी की राजनीति में एक बड़ा संदेश होगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

दरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

By

मुजफ्फरनगर। करंट क्राइम। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद इरफान का दरोगा को गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इरफान ने दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया था। गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो सामने आने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।
घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद के मुअज्जिन इरफान ने कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर अजान के दौरान तेज आवाज को लेकर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि दरोगा इरफान को मस्जिद से खींचकर बाहर ले जा रहे हैं। इस घटना के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस बीच इरफान का एक और वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वह जमीयत के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अपना अनुभव बता रहा था, लेकिन इसी बीच उसने दरोगा की गर्दन काटने जैसी गंभीर धमकी दे डाली। वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह की धमकी या कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending