Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाज़ियाबाद धर्मांतरण का प्रयास: पुलिस को देखते ही आरोपी हुए फरार

Published

on

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी रोड पर एक कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना ने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन इस घटना के आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने वहां से किताबें, रुपये और अन्य सामान बरामद किया है। कुछ संगठनों के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। शनिवार को निवाड़ी रोड स्थित श्री प्रकाश एन्क्लेव कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना मिली थी। इस पर बजरंग दल के मधुर नेहरा और हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने टीम के साथ वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम के पहुंचते ही आरोपी घटना स्थल से भाग निकले। मधु के मकान में कई महिलाएं थीं, जिनका धर्मांतरण कराने की तैयारी थी। सूचना पर एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय और एसएचओ निवाड़ी प्रभुदयाल सिंह मौके पर पहुंचे।

मधु के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच करने पर तीन आरोपी दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है और डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। हिंदू संगठनों की ओर से निवाड़ी थाने में इस मामले की शिकायत भी की गई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच चल रही है, और मौके से ईसाई धर्म से संबंधित किताब भी मिली है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी हापुड़ से मोदीनगर आए थे।

ग़ाजियाबाद

वसुंधरा में डॉ. बीआर अंबेडकर जनकल्याण समिति ने मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Published

on

साहिबाबाद। सोमवार को वसुंधरा बर चौक पर डॉ बीआर अंबेडकर जनकल्याण समिति द्वारा धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा का और्व मनाया गया। डॉ बी आर अंबेडकर जनकल्याण समिति वसुंधरा ने सुबह महामाया बुद्ध विहार पर भंते द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को दूध और नारियल के पानी से नहलाया गया। ओर बुद्ध वंदना की गई उसके पश्चात बुद्ध चौक सेक्टर 5 निकट कोतवाली इंदिरापुरम पर भगवान बुद्ध की मूर्ति पर सभी अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध अहिंसा के पुजारी थे। उनमें दयालुता एवं करुणा का भंडार था। उन्होंने अपना सारा जीवन मानव कल्याण के हित में ही बिताया था। तभी हम उनके आदर्शों पर चल सकेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनीत त्यागी, पूर्व पार्षद महेंद्र चौधरी, आशीष चौधरी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक, आईसी रवि, अध्यक्ष महेश चंद्र गौतम, उपाध्यक्ष आर एस सुमन, महासचिव ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव एमपी सिंह, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह , शशिकांत, अंजना प्रकाश, कृष्ण सुमन ने भगवान बुद्ध के गाने गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

सपा कार्यालय पर मनाई गई महात्मा बुद्ध की जयंती

Published

on

गाजियाबाद । सोमवार को समाजवादी पार्टी के आर.डी.सी, राजनगर कार्यालय पर भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने हमेशा समाज को अहिंसा, त्याग और सत्य का संदेश देकर मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने पूरे विश्व में शांति का संदेश दिया। भगवान बुद्ध ने करुणा, अहिंसा और समता का मार्ग दिखाया था। आज जब देश में नफरत,भेदभाव और असमानता की राजनीति हावी है, भगवान बुद्ध का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। बुद्ध पूर्णिमा हमें याद दिलाती है कि शासन का धर्म सेवा और न्याय है, सत्ता का घमंड नहीं। भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए अनमोल वचन प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान और जागरूकता के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष, राजन कश्यप महानगर महासचिव, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, संदीप प्रधान जिला अध्यक्ष बाबा साहब बहिनी ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार यादव जिला सचिव अवधेश यादव जिला सचिव धीरेंद्र यादव, अरुण सिंह, सुभाष सिंह, नवीन कुमार शर्मा, रामपाल सिंह राजोरा, अखिलेश सिंह, खालिद हुसैन, रिजवान चौधरी, राहुल रावत कार्यालय प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

भाजपा महानगर मंडल प्रवासियों की लिस्ट जारी

Published

on

महामंत्री-पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पार्षदों को मिली जिम्मेदारी

गाजियाबाद। भाजपा महानगर की मंडल प्रवासी सूची घोषित हो गई है। मंडल प्रवासियों में पूर्व महानगर अध्यक्ष, पर्व पार्षद से लेकर कई अन्य नाम शामिल हैं। भाजपा के निवर्तमान महानगर महामंत्री राजेश त्यागी को मुरादनगर देहात मंडल का प्रवासी बनाया गय है। पूर्व महामंत्री राजन आर्य वाल्मीकि को मुरादनगर शहर मंडल का मंडल प्रवासी बनाया गया है। गांधीनगर मंडल का प्रवासी भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोबिन तोमर को बनाया गया है। कविनगर मंडल का प्रवासी विनोद कसाना को बनाया गया है। राजनगर मंडल का प्रवासी संजीव झा का बनाया गया है। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रहे संजयकांत शर्मा को शालीमार गार्डन का मंडल प्रवासी बनाया गया है। जयकमल अग्रवाल को अर्थला -मोहननगर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा को शहर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। पूर्व पार्षद जयनंद शर्मा को खोड़ा मंडल का प्रवासी बनाया गया है। साहब सिंह सिरौही को लाजपत मंडल का प्रवासी बनाया गया है। भानू शिशौदिया को बृजविहार मंडल का प्रवासी बनाया गया है। अमित रंजन को इंदिरापुरम मंडल और अजय शर्मा को वसुंधरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। सच्चिदानंद शर्मा को नंदग्राम मंडल तथा नवनीत मित्तल को क्रॉसिंग मंडल का प्रवासी बनाया गया है। देवेंद्र यादव को विजयनगर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। इसके अलावा प्रहलाद दुआ को प्रताप विहार तथा गुंजन शर्मा को खोड़ा-मकनपुर मंडल का प्रवासी बनाया गया है। सोमवार को ही बुलंदशहर में मंडलों को लेकर बैठक आयोजित हुई थी और इसी बैठक के बाद मंडल प्रवासियों की सूची जारी कर दी गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending