Connect with us

Sports

अर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी

Published

on


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल से माफी मांगी है। उन्होंने ये माफी दूसरे टी20 में लगातार वाइड गेंदें फेंकने के कारण मांगी है। वहीं, तीसरे टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी करने के कारण गेंदबाजी कोच ने अर्शदीप की तारीफ की है।
मोर्ने मार्केल ने कहा कि साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कम स्कोर वाले तीसरे टी-20 मैच में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन ने उन्हें खुश कर दिया। भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को सस्ते में समेट दिया था। साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी।
अर्शदीप ने कहा कि पिछले मैच में मैंने जब भी वाइड गेंदें डाली, कैमरा कोच के चेहरे पर बार बार जा रहा था मानो उन्होंने मुझे कोई गलत रणनीति दे दी थी। मैं मोर्ने से माफी मांगना चाहता हूं और यह भी सुनिश्चित करना चाहता हूं कि कैमरा उनके चेहरे पर बार बार नहीं जाए।
दूसरे मैच में अर्शदीप ने लगातार छह वाइड गेंदें फेंकी थीं। दूसरे मैच में भारत को हार मिली थी और गेंदबाजों के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी।

Sports

दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत

Published

on

By

राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।

Continue Reading

Sports

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।

Continue Reading

Sports

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन डे मैच आज, फिर रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट कोहली

Published

on

By


राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वन डे मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत ने पहले से ही 1-0 की बढत ले ली है। इस मैच में भी सबकी नजर विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली एक और रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। अगर वे इस मैच में भी 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों की सूची में सबसे ऊपर ले जाएगी।
बडौदरा के मैच में विराट ने 93 रन बनाए थे।
कोहली का यह शानदार फॉर्म पिछले कुछ समय से जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी वनडे से यह सिलसिला शुरू किया था।

राजकोट में अगर वे अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वे लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending