Connect with us

Entertainment

अनुपमा: राही उर्फ अलिशा प्रवीण ने छोड़ा रुपाली गांगुली का टीवी धारावाहिक, फैंस को लगा बड़ा झटका, पूछा- क्यों?

Published

on

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के दर्शकों के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, अलीशा प्रवीण, जो शो में राही कपाड़िया का किरदार निभाती थीं, ने ‘अनुपमा’ से अलविदा लेने का फैसला किया है। आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में ‘अनुपमा’ के लीप के समय अलीशा को अनुज कपाड़िया और अनुपमा जोशी की बेटी राही कपाड़िया के रूप में पेश किया गया था।

अलीशा का बयान

इंडिया फोरम्स से बातचीत करते हुए अलीशा ने कहा, “हाँ, मैं शो छोड़ रही हूं।” हालांकि, उन्होंने अपने शो छोड़ने के पीछे का कारण नहीं बताया और न ही सोशल मीडिया पर इस बारे में कोई आधिकारिक पोस्ट साझा की है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

अलीशा के शो छोड़ने की खबर सुनकर ‘अनुपमा’ के दर्शक चौंक गए हैं। एक दर्शक ने लिखा, ‘क्यों?’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘अब इस शो को बंद करो।’ तीसरे ने कहा, ‘क्या वो अपने रोल से और इस सीरियल से इतनी जल्दी बोर हो गईं?’

कहानी में आने वाला है नया मोड़

‘अनुपमा’ के आगामी एपिसोड्स में राही अपनी मां से अपनी दिल की बात कहने जाएंगी। हालांकि, अनुपमा उससे पहले ही बताने वाली हैं कि माही, प्रेम से प्यार करती है। इसके अलावा, अनुपमा राही को माही के लिए प्रेम से बात करने के लिए भी प्रेरित करेंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राही, माही के लिए अपने प्यार का बलिदान देगी या अपने प्यार के लिए लड़ाई लड़ेगी?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

तीसरी शादी पर क्या बोले पावर स्टार पवन सिंह, इंस्टा से कौन सी अभिनेत्री ने हटा दी अपनी तस्वीरें

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। क्या भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जल्द तीसरी शादी करने वाले है। 5 जनवरी को पवन सिंह ने धूमधाम से अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पार्टी में वो को-एक्ट्रेस महिमा सिंह संग काफी नजदीक दिखे। उन्होंने महिमा सिंह का हाथ पकड़कर केट काटा। सारे मोमेंट कैमरे में कैप्चर हुए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. कहा जाने लगा कि पवन सिंह ने महिमा से शादी कर ली है।
पावर स्टार ने तीसरी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गया था। हमारे करोड़ों चाहने वाले हैं। इसमें हमारे इक्का-दुक्का ऐसे भी चाहने वाले हैं, जो कार्ड भी छाप दिए थे। शादी का स्थान भी तय कर दिए थे कि मुंबई में शादी हो रहा है।
पवन सिंह ने इतना कह कर साफ कर दिया है कि उनकी तीसरी शादी को लेकर उड़ी खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।
पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लाइमलाइट लूटने वाली महिमा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। पवन सिंह के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं। अब बस उनकी प्रोफाइल में पवन सिंह की फोटोज हैं। महिमा ने ऐसा करके उनके रिश्ते को हवा दे दी थी।

Continue Reading

Entertainment

पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी शुदा जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है। सुनीता ने एक बार फिर पति की बेवफाई पर चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। सुनीता ने आखिर पति के बारे में क्या कहा? आइए जानते हैं…
सुनीता ने दावा किया कि बेटे यश का करियर में बनाने में गोविंदा ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने पिता का फर्ज नहीं निभाया।
पति गोविंदा के बारे में सुनीता ने कहा कि वे उन्हें कभी माफ नहीं कर सकती है। ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं। पर गोविंदा थोड़े बेवकूफ है। वे 63 साल के हो गए है। उन्हें बेटी टीना की शादी करानी चाहिए। यश का करियर पड़ा है। अब सुनीता ने किस लड़की की तरफ इशारा किया है ये, तो वही बता सकती हैं।
दोनों के के सालों के रिश्ते की तकरार अब घर की चार दीवारियों से निकलकर पब्लिक में आ गई है। गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को भी फिर से हवा मिल गई है। पत्नी के इन दावों पर अब गोविंदा का क्या रिएक्शन होगा ये देखने वाली बात होगी।

Continue Reading

Entertainment

संजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर अब लडाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर करिश्मा और संजय कपूर के बीच 2016 में हुए तलाक के समझौते की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। जस्टिस ए. एस. चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
इस पर अब संजय कपूर के परिवार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मुंबई में संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने प्रिय कपूर के कदम पर सवाल उठाते हुए इसे मामले को भटकाने की कोशिश करार दिया है। मंधिरा ने कहा कि अगर उनके भाई संजय कपूर चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक समझौता प्रिया कपूर के साथ साझा किया जाए, तो वे अपने जीवनकाल में ही ऐसा कर चुके होते।
उन्होंने कहा कि अब यह देखना है कि इसे किस तरह से दबाने या ढकने की कोशिश की जाती है, लेकिन सच सामने आएगा और वह सामने आ ही रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending