Connect with us

Lucknow

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए दिए 35 हजार लौंगलता के ऑर्डर

Published

on


आजमगढ। करंट क्राइम। पूर्वांचन को साधने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 3 जुलाई को आजमगढ़ के अनवरगंज में अपने नए आवास व कार्यालय का उदघाटन किया था। अखिलेश यादव ने इस भवन का नाम पीडीए भवन रखा है। इस कार्यक्रम में न केवल आजमगढ़, बल्कि पूरे पूर्वांचल के कई जिलों से सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर स्थानीय दुकानदार हीरालाल यादव की लौंगलता दुकान सुर्खियों में आ गई। हीरालाल यादव को कार्यकर्ताओं को खिलाने के लिए 35 हजार लौंगलता का आर्डर दिया गया था। जिसे उन्होंने समय रहते पूरा किया।
बता दें कि आजमगढ़ में अखिलेश यादव के नए पीडीए भवन के उद्घाटन और मीटिंग हॉल के भूमि पूजन के लिए आयोजित जनसभा में हजारों कार्यकर्ताओं का स्वागत हीरालाल यादव के लौंगलतों से किया गया था। हीरालाल और उनके भाई मुन्ना यादव ने 30 से अधिक कर्मचारियों के साथ दो दिन तक दिन-रात काम करके 35,000 लौंगलते तैयार किए। इन्हें टीन के बक्सों और कार्टून में भरकर ठेले के जरिए सुबह 10 बजे तक पीडीए भवन पहुंचाया गया। इस मिठास ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
दुकान मालिक मुन्ना यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को उनकी दुकान का लौंगलता बेहद पसंद है। वे पहले भी कई बार इसका स्वाद चख चुके हैं। इस बार उद्घाटन के लिए इतना बड़ा ऑर्डर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। मुन्ना ने बताया कि 30 कर्मचारियों ने दो दिन तक मेहनत की। अखिलेश भैया को धन्यवाद, जिन्होंने हमें यह मौका दिया।
सपा नेता अशोक यादव ने बताया कि जब पीडीए भवन के उद्घाटन की तारीख तय हुई, तब हीरालाल यादव लखनऊ में अखिलेश से मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए अपनी दुकान के लौंगलते खिलाने की इच्छा जताई। अखिलेश ने सहमति देते हुए 35,000 लौंगलतों का ऑर्डर दिया। इस मिठाई ने न केवल मेहमानों का स्वागत किया, बल्कि सपा के गढ़ आजमगढ़ में सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lucknow

BIG BREAKING: एग्जाम में कम नंबर आए तो बीटेक की छा़त्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। एग्जाम में कम नंबर आने पर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कविनगर थाना क्षेत्र स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्डलिंक सोसायटी में बीटेक छात्रा मानसी साहनी ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय मानसी गाजियाबाद के आईएमएस कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और हाल ही में हुई परीक्षा में कम अंक आने से तनाव में थी।
घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मानसी अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद चिंतित थी और अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन न कर पाने से मानसिक दबाव में थी। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Continue Reading

Lucknow

गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नगर के नेतृत्व में महिला विंग का गठन किया गया। महिला विंग की महानगर प्रभारी साक्षी नारंग को बनाया गया। चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष शीतल अरोड़ा, महामंत्री अनु अरोड़ा और लवली कौर को पदों पर नियुक्त किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर विधायक संजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल सांवरिया, मेरठ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुरेश महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, संजीव लाहोरिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, कपिल गोयल उपस्थित रहे।

विजय नगर प्रभारी रघुवीर सोनी, सहप्रभारी वरुण सिंह, ने सभी का जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने महिला संगठन की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो वह उन्हें बता सकती है। उनकी समस्या का समाधान करा जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने उपाध्यक्ष पद पर परमजीत, नीलम सिंह, डॉक्टर योगिता, एडवोकेट नीलम, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, मंत्री अनीता विश्वास, मंजू चौहान, निशा तंवर, सोनिया वर्मा, सारिका शर्मा, सरिता गुप्ता, मुनमुन, निर्मल सिंह, पूनम शर्मा को महानगर के सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Continue Reading

Business

15 साल पहले महज 4 रुपए थी कीमत, आज एक बिटकॉइन 1 करोड रुपए का हो गया

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। करीब 15 साल पहले महज 4 रुपए में मिलने वाला एक बिटकॉइन अब 1 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से इसके भाव में इतनी जोरदार तेजी की आंधी आई कि इसके भाव आज पहली बार $1.21 लाख के पार पहुंच गए।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। अमेरिकी ’क्रिप्टो वीक’ से पहले बिटकॉइन की चमक तेजी से बढ़ रही है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव उछलकर $1.21 लाख के पार पहुंच गए। भारतीय करेंसी रुपये में बात करें तो पहली बार बिटकॉइन 1 करोड़ के पार पहुंचा है। कारोबार के दौराम आज यह $1,22,540.92 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।

सात दिनों में इसमें 12 प्रतिशत से अधिक तेजी आई है। इस क्रिप्टो मार्केट को ट्रंप के सपोर्ट, क्रिप्टो ईटीएफ में मजबूत निवेश और कॉरपोरेट ट्रेजरी के बढ़ते आवंटन से सपोर्ट मिला है।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। बिटकॉइन का मार्केट कैप $2.4 ट्रिलियन यानी $2.4 लाख करोड़ है जबकि गूगल का मार्केट कैप $2.19 ट्रिलियन है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप एसेट गोल्ड है। आज से शुरू हो रहे ’क्रिप्टो वीक’ ने बिटकॉइन में तगड़ी चाबी भरी है जिसके चलते यह नई ऊंचाई पर पहुंचा है।

अमेरिका ने 3 जुलाई को ऐलान किया था कि 14 जुलाई से शुरू होने वाला सफ्ताह क्रिप्टो वीक होगा। अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो कैपिटल बनाने के लक्ष्य के तहत क्लेरिटी एक्ट, जीनियस एक्ट, और एंटी-सीबीडीसी सर्विलांस एक्ट जैसे अहम बिल पर चर्चा होगी। ये बिल क्रिप्टो से जुड़ी नियामकीय भूमिकाओं को स्पष्ट करने, स्टेबलकॉइन्स को ऑथराइज करने और अमेरिका के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को रोकने के उद्देश्य से लाए जा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending