दिल्ली
पति को न्याय दिलाने के लिए लड रही महिला की हत्या, पति को भी जान से मार दिया था
नई दिल्ली। करंट क्राइम। दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। महिला के पति की भी कुछ समय पहले हत्या कर दी गई थी। मृतक रचना यादव अपने पति की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट तक गई थीं और मामले में मुख्य गवाह थीं। रचना यादव के पति की हत्या के छह आरोपियों में से एक सरगना भलस्वा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके दहशत फैल गई है। शालीमार बाग थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
रचना यादव अपने पडोसी से मुलाकात करने के बाद घर के बाहर खडी थी तभी बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी।
दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास पर लगी आग, जल्द बुला ली गई
नई दिल्ली। करंट क्राइम। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पटना से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। उनका निवास 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर है। बुधवार सुबह करीब 8ः05 बजे आग लगने की घटना हुई।
आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी, जिसकी लपटें उठते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही वक्त में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के सही कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।
शुरुआती तौर पर आग का केंद्र बेड ही पाया गया है, जिसे बुझा दिया गया है। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था।
दिल्ली
जेप्टो स्टोर में डिलीवरी बॉय के साथ किया गया बुरा बर्ताव, सभी के सामने बनाया गया मुर्गा, जांच शुरू
नई दिल्ली। करंट क्राइम। नोएडा से सटे न्यू अशोक नगर इलाके में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जेप्टो के स्टोर में एक डिलीवरी बॉय के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया गया है। मामूली बात को लेकर स्टोर के मालिक ने डिलीवरी बॉय की जमकर बेइज्जती की और उसे मुर्गा बना दिया। फिर उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
यह घटना रविवार को न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में स्थिति एक जेप्टो स्टोर में हुई है। यह पूरी घटना स्टोर में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिलीवरी बॉय ने स्टोर से एक परफ्यूम उठा कर अपने ऊपर छिड़क लिया। उसे ऐसा करते हुए स्टोर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने देख लिया। इसी के बाद सजा के तौर पर उसे स्टोर में मुर्गा बनाया गया।
वीडियो में एक व्यक्ति डिलीवरी बॉय ऋषभ का हाथ पकड़ कर उसे थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। मारपीट के बाद ऋषभ को स्टोर में सभी लोगों के सामने मुर्गा बनने पर मजबूर किया गया और उसे कई देर तक मुर्गा बनाकर रखा गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस मामले में स्टोर अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन ने एक केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली
गृहमंत्री अमित शाह ने किया एनएसजी के नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ
नई दिल्ली। करंट क्राइम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को को एनएसजी के मानेसर ट्रेनिंग सेंटर में नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से आतंकवादी घटनाओं और बम विस्फोटों से जुड़े डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण पहले से अधिक तेज और सटीक तरीके से संभव हो सकेगा। शाह ने कहा कि यह सिस्टम देश की सुरक्षा के लिए डेटा कवच की तरह काम करेगा और जांच एजेंसियों को एक मजबूत तकनीकी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।
गृह मंत्री ने बताया कि छप्क्डै के माध्यम से देशभर में बिखरे हुए विभिन्न प्रकार के डेटा को केंद्रीकृत कर एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इससे आतंकवादी घटनाओं की आपसी लिंकिंग का पता लगाना आसान होगा। उन्होंने कहा कि एनएसजी की सक्रियता और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के कारण भारत हर तरह के आतंकी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है। बम डिस्पोज़ल और आतंकवाद निरोधक अभियानों में एनएसजी ने दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
-
स्पोर्ट्स15 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स14 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment12 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
Entertainment14 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स12 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश15 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
