ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद में 22 टन गोमांस से भरी ट्रक पकड़ी गई, विधायक नंद किशोर गुर्जर ने उठाए सवाल
Tricity Today | विधायक नंद किशोर गुर्जर
गाज़ियाबाद समाचार: डासना फ्लाईओवर के पास गौ रक्षा हिंदू दल की टीम ने 22 टन गौमांस से भरे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई वेद नागर और सुमित शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने सूचना के आधार पर इस ट्रक को रोका, जो पश्चिम बंगाल से फर्जी नंबर प्लेट के माध्यम से गाज़ियाबाद की साहिबाबाद मीट फैक्ट्री की ओर जा रहा था।
पूछताछ में हुआ खुलासा
सूचना प्राप्त करते ही टीम ने डासना फ्लाईओवर पर अपनी स्थिति बना ली। जब संदिग्ध ट्रक देखा गया, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। ट्रक को रोकने के प्रयास में चालक भागने की कोशिश की और पुल के नीचे तेज गति से ट्रक ले जाने का प्रयास किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और चालक तथा हेल्पर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ट्रक में गौमांस था, जिसे पश्चिम बंगाल से लाकर साहिबाबाद की मीट फैक्ट्री में सप्लाई किया जाना था।
विधायक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए
इस घटना की जानकारी मिलते ही लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर थाना वेब सिटी पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने कहा, “गौहत्या को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। गाज़ियाबाद कमिश्नरी गौमांस का सुरक्षित ठिकाना बन चुकी है। ऐसा बिना अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश गौमांस के कारोबार का केंद्र बन रहा है। लखनऊ में बैठे अधिकारी इसे रोकने में असफल हो रहे हैं, और योगी सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है।”
गौ भक्तों में आक्रोश, बड़ी कार्रवाई की योजना
गौ रक्षा हिंदू दल के वेद नागर ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता के कारण कसाई बेखौफ होकर गौमांस का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “बिना किसी कागजात के रोजाना सैकड़ों किलोमीटर दूर से गौमांस लाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। गौ भक्तों में भारी आक्रोश है और इस बार बड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौ रक्षक ऐसी मिसाल पेश करेंगे कि पूरा देश देखेगा।”
पुलिस कर रही जांच, सैंपल भेजे गए लैब में
पकड़े गए ट्रक को थाना वेब सिटी ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मांस का परीक्षण किया। सैंपल को लैब में भेजा गया है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इस मामले का संबंध दादरी में पकड़े गए गौमांस और गाज़ियाबाद की मीट फैक्टरियों की सक्रिय गैंग से हो सकता है।
गौहत्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद गौ भक्तों और संगठनों में भारी आक्रोश है। वेद नागर ने कहा कि यदि प्रशासन त्वरित कार्रवाई नहीं करता तो गौ रक्षक अपने स्तर पर बड़ा कदम उठाएंगे। उन्होंने योगी सरकार से अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और गौहत्या रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स17 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स16 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश16 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment14 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
Entertainment16 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
उत्तर प्रदेश16 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स14 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश17 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
