नोएडा

ग्रेटर नोएडा के सोसाइटी में तेज रफ्तार से दौड़ी कार, जोरदार टक्कर से 3 गाड़ियों को लगी क्षति, हंगामा जारी

Published

on

मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक आवासीय सोसाइटी में गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार कार के कारण हंगामा खड़ा हो गया। कुछ युवकों ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए सोसाइटी के परिसर में तेज गति से गाड़ी चलाई और टॉवर A-4 के पास पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों से टकरा गए। इस टक्कर में दो गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया।

बिसरख थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी आवासीय सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज 1 में शराब पीकर धुत युवकों ने गुरुवार रात को जमकर उत्पात मचाया। उनमें से कुछ युवकों ने परिसर में तेज गति से गाड़ी चलाते हुए तीन से चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि पार्किंग में खड़ी सभी गाड़ियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसका मामला बिसरख कोतवाली तक पहुंच गया।

हंगामा करते हुए निवासियों की भीड़

सोसाइटी के A-4 टॉवर के सामने ओपन पार्किंग में गाड़ियाँ खड़ी थीं। गुरुवार रात कुछ युवक शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। उनकी गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वे उसे नियंत्रित नहीं कर सके और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकरा गए, जिससे दो से तीन गाड़ियाँ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने इकट्ठा होकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

नशे में धुत युवकों ने किया बदसलूकी

सोसायटी के एक गवाह के अनुसार, जब निवासियों ने विरोध व्यक्त किया तो नशे में धुत युवकों ने बदसलूकी की। मामला बिसरख कोतवाली में पहुंचा है, जहाँ क्षति पहुँचाने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज करने की सूचना नहीं है। सोसायटी के निवासी संदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी और इसी कारण यह घटना घटी।

वहीं, इस मामले में थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद व्हाट्सएप पर सूचना भेजी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version