Connect with us

राशिफल

वृषभ, कर्क जैसी राशियों के लिए गुडलक, मिथुन-सिंह जैसी राशियों के लिए सावधानी, जानें राशिफल

Published

on


गाजियाबाद। करंट क्राइम। आज बुधवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में है। आज मेष, वृषभ, कर्क जैसी राशियों का दिन गुडलक लिए रहेगा तो वहीं मिथुन-सिंह जैसी राशियों बहुत सावधानी से अपने काम करने होंगे।
आज किन चीजों का ध्यान रखकर आप भी अपने दिन को शुभ और लाभप्रद बना सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 29 अक्टूबर 2025, बुधवार का पूरा राशिफल।

मेष-व्यावसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों और भागीदारों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कामों के लिए यात्रा के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन के जरिए घर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। वर्क लोड के कारण थकान का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन में संतुष्टी का भाव रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम है।

वृषभ- आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी। कार्य स्थल पर अपनी बुद्धिमता से आसानी से बड़ा काम पूरा कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। आगे किसी लंबी यात्रा की योजना आज बना सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। निवेश के लिए अभी योजना बनाना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा। अपने प्रिय पात्र के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

मिथुन-आज आप क्रोध पर लगाम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहना आपके हित में होगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है। इस कारण मन उदास होगा। कार्यस्थल पर काम समय पर पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। आज ऑपरेशन कराना उचित नहीं होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा चिंतित करने वाला है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से आपको शांति का अनुभव होगा।

कर्क-वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक रवैया आपके पुराने मतभेदों को दूर कर देगा. व्यापार में आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग भी अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज नौकरी या व्यवसाय में भी आप ऊर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि तनावमुक्त रहने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा ले सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। परिजनों के साथ मतभेद दूर होंगे। निवेश की कोई योजना बना सकते हैं।

सिंह-आज का दिन औसत रहने वाला है. घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी। शत्रुओं तथा विरोधियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च अधिकारियों के साथ विवाद टालें। महिलाओं को मायके की चिंता रह सकती है। किसी नए काम को करने में आज उदासीनता रहेगी।दोपहर के बाद किसी काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी दोपहर के बाद सफलता कम ही मिलेगी। किसी बीमारी के ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च हो सकता है।

कन्या-आज संतान सम्बंधी मामलों को लेकर चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानियां होंगी। अध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपको बौद्धिक वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। हालांकि प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। शेयर-सट्टे में सावधानी बरतना जरूरी है। गलत जगह निवेश से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया काम भी आपको मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

तुला-आपके लिए समय मध्यम फलदायक है। किसी बात को लेकर मन ज्यादा इमोशनल रहेगा। अपने प्रिय के साथ मन की बात शेयर करने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी देखें तो शारीरिक ताजगी का अभाव रहेगा। मानसिक चिंता भी रहेगी. धन और यश की हानि हो सकती है। आज किसी भी तरह के निवेश से आपको बचना चाहिए। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। मौन रहकर विवाद टाल सकेंगे। व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य वृद्धि भी होगी। आप भविष्य को देखते हुए कोई बड़ा अमाउंट निवेश करने की योजना भी बना सकते हैं। स्नेहीजनों के साथ संबंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। आज प्रेम जीवन में आपके लिए आनंददायक समय रहेगा। व्यवसाय में नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है। किसी बिजनेस मीटिंग के लिए छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपके अधीनस्थ लोग आपका सहयोग करेंगे।

धनु-पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई मतभेद हुआ हो, तो आज इगो को अलग रखकर मतभेद दूर करें। गलत जगह पैसे खर्च हो सकते हैं। मन में दुविधा रहने से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। निर्धारित काम में सफलता नहीं मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा। काम आज आपको बोझ लगेगा। प्रेम जीवन में संतुष्टि का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है। आप ध्यान रखें।

मकर-आज का दिन ईश्वर के स्मरण में गुजरेगा। धार्मिक काम में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपके हर काम सरलता से पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम आसानी से पूरे होंगे। टीम वर्क में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। कोई नए टारगेट भी आपको मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में आज का दिन संतुष्टि से भरा रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से कोई उपहार मिल सकता है। गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में अनदेखी से नुकसान हो सकता है। किसी दुर्घटना की वजह से चोट लगने का भय रहेगा। वित्तीय मोर्चे पर निवेश सोच-समझकर करें।

कुंभ-शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहेंगे, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य में कमी रहेगी। किसी बात की अनावश्यक चिंता रहेगी। इससे आपको तनाव होगा। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न फंसें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह से काम करें। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ गुस्से से बात ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। परिवार की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य बना रहेगा। व्यापार में अतिरिक्त मेहनत के बावजूद सामान्य लाभ प्राप्त होगा।

मीन-आज मित्रों से आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कामों में अधिक रुचि रहेगी। किसी नए व्यक्ति से रोमांचकारी मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में संतुष्टी का भाव रहेगा। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आज ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायक होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। दूर के रिश्तेदारों से बातचीत होगी। व्यावसायिक लाभ के लिए किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। आज आपको स्वास्थ्य की दृष्टि से विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर खाने-पीने से बचना होगा।

राशिफल

राशि अनुसार जानें 6 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी। साथ ही तैतिल करण, गर करण, वणिज करण, मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, द्विपुष्कर योग, आडल योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन में शनि ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, सिंह में केतु ग्रह, मिथुन में चंद्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि वृश्चिक में सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा तुला राशि और वृश्चिक राशि में बुध ग्रह संचार करेंगे। सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 6 दिसंबर 2025, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा।


मेष राशि-आज आपको अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके अलावा परिवार के साथ लंबी यात्रा करने का योग है। दिन खत्म होने से पहले विदेश जाने की बाधा भी दूर हो सकती है।


वृषभ राशि-आज आप सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप बिना मांगे किसी को भी राय न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।


मिथुन राशि-धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। हालांकि, आलसी रवैये से थोड़ा नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।


कर्क राशि-मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। आज आपको भाई बहनों से स्नेह मिलेगा. विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है।


सिंह राशि-आज आपको पूंजी निवेश से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। हालांकि, वाहन पर धन खर्च होगा।


कन्या राशि-कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा, लेकिन कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।


तुला राशि-वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। तुला राशि वालों के भावनात्मक संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आज आप किसी नए कार्य को करने जा रहे हैं, तो धैर्य रखें।
वृश्चिक राशि-व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को देंगे, जिससे अच्छा लगेगा। हालांकि, किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचें और उनको अहमियत दें।


धनु राशि-धनु राशि वालों को आज आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। युवावर्ग अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। लव लाइफ के मामले में शनिवार का दिन सही रहेगा।


मकर राशि-लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। विवाहित जातकों को संतान सुख मिलना संभव है। इसके अलावा कुंडली में विदेश जाने के योग हैं।


कुंभ राशि-अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। कारोबार के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि, धन लाभ होने की संभावना नहीं है।


मीन राशि-आज आप परिवार के खिलाफ जाकर कोई फैसला ले सकते हैं। मीन राशि के जातक संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें, नहीं तो नुकसान होना पक्का है। इसके अलावा आज आपके पैर में चोट भी लग सकती है।

Continue Reading

राशिफल

कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? जानने के लिए पढिए राशिफल

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। साथ ही वणिज करण, विष्टि करण, बव करण, बालव करण, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में गुरु ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, तुला में बुध ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह और वृश्चिक में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि वृषभ राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे। आइए जानते है विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।


मेष राशिः-परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। खर्च बढ़ने से आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। हालांकि, व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. इसके अलावा धर्म में रुचि बढ़ेगी।


वृषभ राशि- कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान होना संभव है। इसके अलावा लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए निकालेंगे तो अच्छा रहेगा।


मिथुन राशि-कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, वो आज होना संभव है। दिनभर आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसके अलावा आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे।


कर्क राशि-व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति होने की संभावना है। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। विवाहित लोग जीवनसाथी से क्रोधपूर्वक व्यवहार न करें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं।

सिंह राशि-वादों को पूरा करने और जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। सिंह राशि वालों का आज यश व उत्साह बढ़ेगा। साथ ही रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अधिक मेहनत करने वाला है।


कन्या राशि-संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। आज रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। दिन खत्म होने से पहले रुका पैसा मिलेगा, लेकिन पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।


तुला राशि-अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे, लेकिन अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। आज व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।


वृश्चिक राशि-कम समय में कार्य को पूरा करेंगे, जिससे खुशी होगी। साथ ही श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा परिवार की उलझन खत्म होगी।


धनु राशि-व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे, लेकिन परिवार की चिंता बनी रहेगी। दिन खत्म होने से पहले वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। साथ ही किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये समय उपयुक्त है।


मकर राशि-आज किसी खास से भेंट व उपहार मिलने के योग हैं। साथ ही कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। आज रोजगार में तरक्की होने के भी योग हैं। मकर राशि वाले दूसरे के भरोसे बैठे रहेंगे तो काम आज भी अधूरे रह जाएंगे।


कुंभ राशि-बिना सोचे समझे कुछ न करें, अन्यथा नुकसान होगा। इसके अलावा आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे। आज पूंजी निवेश करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होना संभव है। साथ ही आपको सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।


मीन राशि-स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आप जरूरी कार्यों को टालने का प्रयास न करें, नहीं तो आगे परेशान रहेंगे।

Continue Reading

राशिफल

आइए, जानते हैं आज आपके ग्रहों में क्या हैं? जानते हैं राशिफल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में गुरु ग्रह, वृश्चिक में शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह, तुला में बुध ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह रहेंगे। जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 3 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि-अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकोम के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।


वृषभ राशि-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
मिथुन राशि-संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि-व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।


सिंह राशि-आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।


कन्या राशि-धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।


तुला राशि-लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसानन आप को ही है।


वृश्चिक राशि-कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।


धनु राशि-क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।


मकर राशि-आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं. सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।


कुंभ राशि-जो करना चाहिए वो करिये फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पुराने निवेश से लाभ होगा।


मीन राशि-कार्य की अधिकता के कारण, जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending