Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद के भागवत कथा पंडाल से 400 साल पुरानी श्रीमद भगवद् गीता चोरी, FIR दर्ज

Published

on

दिल्ली के निकट गाजियाबाद में एक भागवत कथा पंडाल से 400 साल पुरानी भगवद् गीता चोरी होने की घटना सामने आई है। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है और चोर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित रामलीला मैदान में चल रही भागवत कथा से अज्ञात चोर ने 400 साल पुरानी भगवद् गीता चुरा ली। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है। विजयनगर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा नहीं हुआ, तो वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें:अस्पताल के टॉयलेट में महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना रहा व्यक्ति, तभी बज गई बेल…

भारतीय सनातन सेवा संस्थान द्वारा प्रताप विहार में 15 दिसंबर से भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा का संचालन हरिद्वार स्थित मोहन गोकुलधाम के पीठाधीश्वर कृष्ण संजय द्वारा किया जा रहा था, जिनके पास कथित तौर पर एक 400 साल पुरानी भगवद् गीता थी, जिससे वह श्रद्धालुओं को कथा सुनाते थे। गुरुवार को भागवत कथा का पांचवां दिन था। कथा समाप्त होने के बाद रात में सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। भगवद् गीता व्यास पीठ पर रखी गई थी, जहां सुरक्षा के मद्देनजर दो व्यक्तियों की ड्यूटी लगी थी। वे दोनों रात में सो गए। शुक्रवार सुबह जब कथा व्यास कृष्ण संजय पहुंचे, तो व्यास पीठ पर भगवद् गीता नहीं मिली। उन्होंने चारों ओर खोजबीन की, लेकिन भगवद् गीता का कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की

भगवद् गीता की चोरी की सूचना मिलने पर पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। भारतीय सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
​​सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।

शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending