Sports
क्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली। करंट क्राइम। क्रिकेट की एक ऐसी खबर आई जिसने इस खेल को हिलाकर रख दिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान असम के चार खिलाड़ियों पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।
निलंबित किए गए खिलाड़ियों में अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठकुरी शामिल हैं।
एसीए के सचिव सनातन दास ने कहा कि गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने भी इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच कर ली है। एसीए के मुताबिक जांच में ऐसे प्रथम दृष्टया सबूत मिले हैं, जो इन चारों खिलाड़ियों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं।
चारों खिलाड़ियों का निलंबन जांच पूरी होने या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि के दौरान चारों खिलाड़ी एसीए, उसकी जिला इकाइयों और उससे जुड़े क्लबों की ओर से आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
Sports
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के युवा तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में गजब का प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा।
हेनिल की तूफानी गेंदबाजी के चलते यूएसए की टीम 107 रनों पर धराशाई हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 96 रनों के संशोधित टारगेट को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में 17 जनवरी को बांग्लादेश का सामना करेगी।
हेनिल पटेल गुजरात से आते है। हेनिल ने वडोदरा स्थित संग्रामसिंह गायकवाड़ स्पोर्ट्स अकादमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।
हेनिल पटेल को जून 2025 में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ इंडिया अंडर-19 के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। 18 साल के हेनिल 3 यूथ टेस्ट और 12 यूथ वन डे मैच खेलकर कुल 28 विकेट झटक चुके हैं।
Sports
दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।
Sports
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड
मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल5 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
देश5 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Entertainment6 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment6 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश6 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
World6 hours agoअरब देशों ने अमेरिका को समझाया, अब ईरान पर नहीं होगा हमला
