Connect with us

Lucknow

गाजियाबाद: 201 लीटर गंगाजल के साथ अनोखी कांवड़ यात्रा पर निकले अन्नू गुर्जर, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का लिया संकल्प

Published

on

गाजियाबाद। Current Crime : सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, और देशभर में शिवभक्ति की लहर चल रही है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के पहलवान अन्नू गुर्जर अपनी अनूठी कांवड़ यात्रा के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल लेकर अपनी यात्रा शुरू की है, जो अब गाजियाबाद होते हुए नोएडा की दिशा में बढ़ रही है।

यह कांवड़ लगभग 220 किलोग्राम वजनी है और इसे अब तक की सबसे भारी कांवड़ माना जा रहा है। यह आठ बड़े कलशों में भरा गंगाजल लेकर तैयार की गई है, जिसे अन्नू के कंधे पर उठाना और चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन शिवभक्ति में डूबा अन्नू हर बाधा को पार कर रहा है।

इस यात्रा की शुरुआत दो महीने पहले हरिद्वार के हर की पैड़ी से हुई थी। अन्नू गुर्जर प्रतिदिन लगभग 3-4 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। उनके भाई शिवम के अनुसार, इतनी भारी कांवड़ को उठाए रखना बेहद कठिन है, लेकिन अन्नू की अटूट आस्था और दृढ़ इच्छाशक्ति उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

जहां-जहां अन्नू की कांवड़ यात्रा पहुंच रही है, वहां स्थानीय लोग उनका स्वागत फूलों से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी यात्रा को सराहा जा रहा है। एक वायरल पोस्ट में लिखा गया, “यह हैं पहलवान अन्नू गुर्जर, जो हरिद्वार से 201 किलो की कांवड़ लेकर निकले हैं – शिवभक्ति और समर्पण का आदर्श।”

अन्नू गुर्जर की यह यात्रा केवल शिवभक्ति तक सीमित नहीं है; वह एक सामाजिक संदेश भी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने “हिंदू राष्ट्र गौ माता राष्ट्रमाता उन्नत अभियान” के तहत गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि जैसे गंगाजल पवित्र है, वैसे ही गाय भी पूजनीय हैं और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।

गाजियाबाद के मुरादनगर से गुजरने के बाद, अब यह यात्रा नोएडा की ओर बढ़ रही है। वहां एक प्रमुख शिव मंदिर में 201 लीटर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यह यात्रा न केवल अन्नू गुर्जर की भक्ति को दर्शाती है, बल्कि देशभर के शिवभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lucknow

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 170 भेडों की मौत का राज गहराया, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Published

on

By


लखनऊ। करंट क्राइम। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उदघाटन किया था। उदघटप के एक दिन बाद 170 भेड़ों की मौत से हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। प्रशासन बीमारी, जहर या लापरवाही- तीनों एंगल से जांच कर रहा है।

मामले को लेकर मड़ियांव थाने में एक लिखित शिकायत दी गई है। ‘आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट’ नामक एनजीओ की संस्थापक चारु खरे ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के आसपास चरने वाली करीब 170 भेड़ों की अचानक मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई कि भेड़ों ने या तो किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें जहर दिया गया हो सकता है।

Continue Reading

Lucknow

पुलिस मंथन सम्मेलन में महिला अपराध, बाल व मानव तस्करी और संबंधित मुद्दों पर प्रजंटेशन

Published

on

By


लखनउ। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन ‘पुलिस मंथन-2025’ में महिला अपराध, बाल व मानव तस्करी और संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों से जुड़े प्रमुख कार्यों और चुनौतियों पर एक प्रजेंटेशन दिया गया, जिसमें एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन पद्मजा चौहान ने अपनी बात रखी। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के सामने मिशन शक्ति केन्द्र और जागरूकता पर प्रजेंटेशन दिया गया। मिशन-शक्ति के तहत महिलाओं और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए सकारात्मक बदलावों पर भी मंथन हुआ।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में बहू-बेटी सम्मेलन और बलात्कार प्रकरणों में कानून प्रवर्तन पर प्रजेंटेशन दिए गए। एडीजी गोरखपुर जोन, अशोक मुथा जैन द्वारा भी प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें ‘बीट पुलिसिंग’ और बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में विस्तार से बताया गया।
सीएम योगी ने इस सम्मेलन के दौरान ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण किया, जो एआई और बिग डेटा एनालिसिस की मदद से तैयार किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य बीट पुलिसिंग को और आसान बनाना है, और इसमें क्राइम, क्रिमिनल और संवेदनशील क्षेत्रों का पूरा डेटा होगा। ‘यक्ष ऐप’ बीट कर्मियों के रोजाना के कार्यों को सरल और प्रभावी बनाएगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘पुलिस मंथन 2025’ के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उन्हें परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 27 और 28 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का यह दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें साइबर अपराध, मानव तस्करी, सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों सहित कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की गई।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य जन-केंद्रित पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, प्रौद्योगिकी आधारित आधुनिक पुलिस प्रणाली विकसित करना तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Continue Reading

Lucknow

अय्याशी के लिए अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची

Published

on

By


मेरठ। करंट क्राइम। मेरठ से एक चौकाने वाली खबर आई है। पैसों के लालच, हवस और अय्याशी के लिए एक मां ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। सोनिया के पड़ोसी मोहित से संबंध थे। वह शादी करना चाहती थी। मोहित ने इन्कार किया तो उससे पैसे वसूले। धीरे धीरे डिमांड बढ़ी तो अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस ने खुलासा कर कलयुगी मां उसके पूर्व प्रेमी संजय को गिरफ्तार किया है। सोनिया रील बनाने और महंगे शौक करने की आदी थी। पुलिस ने बच्चे को नोएडा से बरामद कर लिया। बच्चे को छिपाकर रखा गया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending