Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की अन्नू: स्ट्रीट डॉग्स की मसीहा, गर्मी में पानी और भोजन की व्यवस्था कर रही हैं

Published

on

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी परेशान हैं। ऐसे कठिन समय में, गाजियाबाद की वैशाली निवासी अन्नू, जो एक स्ट्रीट डॉग लवर हैं, सड़कों पर रहने वाले बेजुबान कुत्तों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनकर सामने आई हैं।

अन्नू रोज़ गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में जाती हैं, खासकर उन स्थानों पर जहां स्ट्रीट डॉग्स की संख्या अधिक होती है। वह छोटे गड्ढों या सुरक्षित स्थानों पर पानी के बर्तन रखती हैं, ताकि इन जानवरों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके। इसके अलावा, वह स्ट्रीट डॉग्स के लिए खाना और आवश्यक दवाइयाँ भी जुटाती हैं।

उनका कहना है, “जैसे इंसानों को इस गर्मी में प्यास लगती है, वैसे ही इन बेजुबान जानवरों को भी पानी की जरूरत है। इंसान तो खुद पानी मांग सकता है, लेकिन ये जानवर कुछ कह भी नहीं सकते।”

अन्नू मानती हैं कि ये स्ट्रीट डॉग्स उनके बच्चों के समान हैं। उनका मानना है, “इंसान का बच्चा कभी धोखा दे सकता है, पर डॉग कभी अपने मालिक के प्रति बेवफाई नहीं करता।” उनकी सेवा भावना देख कर स्ट्रीट डॉग्स भी अक्सर उनसे प्यार से लिपट जाते हैं, जैसे वह उनकी माँ हों।

स्थानीय लोग भी अन्नू की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। उनका यह प्रयास न सिर्फ पशु प्रेम का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी है कि इंसानियत केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending