ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद जीआरपी की बड़ी सफलता: रेलवे लाइन के निकट पांच लाख रुपये की गांजे की खेप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद: गाजियाबाद जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने नशे के धंधे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है, जिसमें रेलवे लाइन के समीप 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत ₹5 लाख है। पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
मेरठ में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 दर्ज की गई।
रेलवे थाना प्रभारी नवरत्न गौतम को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति बड़े सूटकेस लेकर रेलवे लाइन के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया।
मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस ने शूटर विवेक यादव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया, साथ ही हथियार और मिर्च पाउडर भी बरामद किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों के जवाब संदेहास्पद पाए गए, जिसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई और उसमें से 32 किलोग्राम गांजा मिला। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस गांजे को बिहार से लाकर दिल्ली के तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने वाले थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गांजे के पैकेट्स की असलियत की जानकारी नहीं थी; किसी ठेकेदार ने उन्हें फोन कर इसे दिल्ली पहुंचाने के लिए कहा था।
जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है। फिलहाल, तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के चेकिंग अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नशे के कारोबारियों को पकड़ने का प्रयास किया जाता है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल8 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश9 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment10 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment10 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश10 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Entertainment7 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
