ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में बाहरी दवाएं लिखने के मामले में डॉक्टर को एफआईआर का नोटिस जारी
गाजियाबाद: एमएमजी अस्पताल में अब मरीजों के लिए बाहर की दवाइयाँ और जांचें लिखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राकेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई चिकित्सा अधिकारी अस्पताल के मरीजों को पत्रकारों की दवाएं या जांचें बाहर लिखता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्णय 16 मई को अस्पताल के निरीक्षण के बाद लिया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव ऋतु माहेश्वरी ने निरीक्षण के दौरान ऐसी कई शिकायतें सुनीं, जिसमें बताया गया कि कुछ चिकित्सक मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएँ न देकर महंगी बाहरी दवाइयाँ और जांचें लिख रहे हैं।
सचिव के निर्देश पर सीएमएस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि यह व्यवहार अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है और गरीब मरीजों के हितों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि एमएमजी अस्पताल में आवश्यक दवाएँ और जांच की सुविधाएँ उपलब्ध हैं, इसके बावजूद बाहर की चीजें लिखने को भ्रष्टाचार माना जाएगा।
डॉ. राकेश कुमार ने आगे कहा कि यदि भविष्य में किसी चिकित्सक के द्वारा इस तरह की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी डॉक्टरों को चेतावनी दी गई है कि वे सरकारी अस्पताल की जिम्मेदारी और मान्यता का सम्मान करें।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
Uncategorized23 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
देश21 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
Uncategorized23 hours agoबेटी के जन्म लेने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो का काफिला लेकर घर पहुंचा परिवार, ढोल नगाडे भी साथ थे
-
देश21 hours agoझारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद में बवाल, ट्रेनें रोकी, फेंके पत्थर
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago2014 से पहले खिलाड़ी पलायन करते थे, आज गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैंः योगी
-
स्पोर्ट्स21 hours agoभारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंची इंदौर, रविवार को होगा महामुकाबला, सुरक्षा के कडे प्रबंध
-
देश23 hours agoआत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoUP की राजनीति के केंद्र में एक बार फिर ब्राह्मण, भाजपा और सपा ने मायावती के बयान का दिया जवाब
