ग़ाजियाबाद
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की, गाजियाबाद पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गाजियाबाद। शहर में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। यह मामला कविनगर क्षेत्र का है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने जानकारी दी कि 4 मई को कविनगर क्षेत्र के हाईवे किनारे पंचर की दुकान के पास एक युवक का शव मिला। शव की पहचान 30 वर्षीय संजय के रूप में हुई, जो क्रॉसिंग थाना क्षेत्र का निवासी था। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की और जल्दी ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
पुलिस के मुताबिक, प्रियंका और रिंकू के बीच अवैध संबंध थे। दोनों काफी समय से संजय को खत्म करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनकी योजना इतनी चालाकी से थी कि किसी को उन पर शक न हो सके।
3 मई की रात संजय का किसी से झगड़ा हुआ। इस दौरान प्रियंका ने रिंकू को मौके की जानकारी दी। रिंकू ने संजय से मिलकर उसे शराब पिलाई, और फिर मौका पाकर उसका गला दबाने का प्रयास किया। जब वह इसमें असफल रहा, तो उसने शराब की बोतल से संजय के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद रिंकू और प्रियंका दोनों अपने-अपने घर चले गए और सामान्य दिन के जैसा व्यवहार करते रहे। उन्होंने अपने इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर भी ऐसे बनाए रखा, जो किसी के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थे, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।
प्रियंका और संजय की शादी 2015 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं—एक 6 साल की बेटी, जो बोल नहीं सकती, और एक 4 साल का बेटा। अब पिता की हत्या और मां की गिरफ्तारी के बाद सवाल यह उठता है कि इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा?
गाजियाबाद पुलिस की सक्रियता और सूक्ष्मता से यह मामला जल्दी सुलझ गया और अपराधियों को कानून के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाइयाँ जारी हैं।
ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद नाहल हत्याकांड: चंद्रशेखर आज़ाद ने CBI जांच की मांग की, प्रशासन पर अत्याचार का आरोप लगाया

गाजियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्र के ग्राम नाहल में 25 मई 2025 को हुई सौरभ हत्याकांड ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश के साथ-साथ राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना से सांसद, चंद्रशेखर आज़ाद ने शुक्रवार को ग्राम नाहल जाकर पीड़ित परिवार से संपर्क किया और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, “गांव के निर्दोष युवकों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। प्रशासन द्वारा दमनकारी कार्रवाई की जा रही है, जो संविधान के खिलाफ है।” उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में इतना भय का माहौल बन गया कि कई लोग गांव छोड़ गए और जानवर भी भूख-प्यास से मरे। “यदि पुलिस गांव में आई थी, तो मसूरी थाने को क्यों नहीं सूचित किया गया?” आजाद ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों के अनुसार गोली पुलिस की ओर से चली थी, फिर भी ग्रामीणों को निशाना बनाया जा रहा है।
चंद्रशेखर ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे, क्योंकि यह केवल एक गांव का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सुरक्षा का मामला है। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।
चंद्रशेखर आज़ाद के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि अब ग्रामीण अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।
इस दौरे को चंद्रशेखर आजाद द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश
लकी नंबर बना विजय रुपाणी के लिए अनलकी, 1206 को काफी लकी मानते थे, उसी दिन हुई मौत


अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है। इसे महज संयोग कहिए या कुछ भाजपा नेता विजय रुपाणी का 1206 से विशेष लगाव रहा है। वे इस नंबर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। गौर फरमाइए, उनकी मौत भी इसी नंबर के दिन पर हुई है।
पुराने स्कूटर से लेकर पहली कार तक एक नंबर…1206 को लकी मानते थे विजय रुपाणी।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वहीं अब विजय रुपाणी के निधन की तारीख को लेकर एक हैरान कर देने वाल संयोग सामने आया है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक नंबर था, जो सिर्फ एक अंक नहीं बल्कि उनके लिए भरोसे का प्रतीक था। यह नंबर था 1206, जिसे वो अपने लिए लकी समझते थे। इस नंबर को विजय रुपाणी इतना लकी मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनकी सभी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से इसी नंबर 1206 से ही होती रही। लेकिन यही संख्या उनके लिए ऐसी अशुभ हुई कि उनकी जान तक चली गई।
पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 12 जून यानी 12-06 को उनका सबसे भरोसे वाला नंबर 1206 उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी अनलकी साबित हो गया। विजय रुपाणी का स्कूटर से लेकर पहली कार का नंबर 1206 ही था। यह कार और स्कूटर आज भी उनके घर की पार्किंग में मौजूद हैं। लेकिन, संयोग ही है कि 12-06 ही उनके जीवन की अंतिम तारीख बन गई।
उत्तर प्रदेश
होनी को कुछ और मंजूर, लंदन बसने जा रहा परिवार खत्म

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने से कई परिवार बिखर गए। इन राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है। इस क्रैश में राजस्थान के 11 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक डॉक्टर परिवार भी था। तीन बच्चों और दंपति सभी लंदन बसने के इरादे से जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।
पूरा परिवार हो गया खत्म
इस परिवार के कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार बांसवाड़ा का ही रहने वाला था। परिवार में डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थीं। हृदयविदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया।
राजस्थान के कई अन्य लोग भी थे
इसके अलावा, विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे। एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे। जिलाधिकारी नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे। वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे।
विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की 18 जनवरी को शादी हुई थी। उनके पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक हैं। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थीं।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इस विमान हादसे में अब तक कुल 265 लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें 241 जहाज में सवार थे।
-
Lucknow23 hours ago
BIG BREAKING – VIDEO -लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश
-
Lucknow3 hours ago
वीडियो में देखिए प्लेन के क्रैश होने के बाद डीजे मेडिकल कॉलेज में तबाही का मंजर
-
Lucknow19 hours ago
हादसे के बाद कुछ भी नहीं बचा देखिए वीडियो
-
Lucknow20 hours ago
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का लाइव वीडियो
-
Lucknow20 hours ago
BIG BREAKING VIDEO NEWS -अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 100 लाशें हुई बरामद
-
Videos3 hours ago
VIDEO BREAKING – इजराइल ने किया ईरान पर जोरदार हमला कई परमाणु केंद्र हुए तबाह
-
Uncategorized2 hours ago
BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल
-
ग़ाजियाबाद4 hours ago
BIG BREAKING VIDEO प्रधानमंत्री पहुंचे अहमदाबाद घायलों का हाल जाना