ग़ाजियाबाद
भारत तरक्की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश
होनी को कुछ और मंजूर, लंदन बसने जा रहा परिवार खत्म

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने से कई परिवार बिखर गए। इन राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है। इस क्रैश में राजस्थान के 11 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक डॉक्टर परिवार भी था। तीन बच्चों और दंपति सभी लंदन बसने के इरादे से जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।
पूरा परिवार हो गया खत्म
इस परिवार के कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार बांसवाड़ा का ही रहने वाला था। परिवार में डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थीं। हृदयविदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया।
राजस्थान के कई अन्य लोग भी थे
इसके अलावा, विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे। एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे। जिलाधिकारी नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे। वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे।
विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की 18 जनवरी को शादी हुई थी। उनके पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक हैं। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थीं।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इस विमान हादसे में अब तक कुल 265 लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें 241 जहाज में सवार थे।
Uncategorized
BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल

आगरा ।करंट क्राइम। आगरा के चांदी कारखाने में दो विस्फोट में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है। इनमें एक सर्राफा कारोबारी है, इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।,आगरा के चांदी कारखाने में लगातार तीन सिलेंडर फटने से तेज धमाके के साथ पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठ गया। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। मामला थाना कोतवाली किनारी बाजार का है।
Lucknow
वीडियो में देखिए प्लेन के क्रैश होने के बाद डीजे मेडिकल कॉलेज में तबाही का मंजर

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे ने डीजे मेडिकल कॉलेज को भी काफी जख्म दिए हैं। विमान जमीन पर टकराने के बाद सीधे मेडिकल कॉलेज से जा टकराया। इससे कॉलेज की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन डॉक्टरों की मौत हो गई और करीब 60 से ज्यादा घायल है। जिनका इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।अहमदाबाद के डीजे मेडिकल कॉलेज को भारी नुकसान हुआ है जिस वक्त विमान मेडिकल कॉलेज में टकराया उस समय ज्यादातर डॉक्टर हॉस्पिटल में थे। जिस कारण नुकसान कम हुआ। डॉक्टर का कहना है कि यह हादसा शाम को होता तो और ज्यादा नुकसान पहुंचता।
-
Lucknow22 hours ago
BIG BREAKING – VIDEO -लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश
-
Lucknow2 hours ago
वीडियो में देखिए प्लेन के क्रैश होने के बाद डीजे मेडिकल कॉलेज में तबाही का मंजर
-
Lucknow18 hours ago
हादसे के बाद कुछ भी नहीं बचा देखिए वीडियो
-
Lucknow19 hours ago
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का लाइव वीडियो
-
Lucknow19 hours ago
BIG BREAKING VIDEO NEWS -अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 100 लाशें हुई बरामद
-
Uncategorized1 hour ago
BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल
-
Videos2 hours ago
VIDEO BREAKING – इजराइल ने किया ईरान पर जोरदार हमला कई परमाणु केंद्र हुए तबाह
-
ग़ाजियाबाद3 hours ago
BIG BREAKING VIDEO प्रधानमंत्री पहुंचे अहमदाबाद घायलों का हाल जाना