ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद में पुलिस का बदमाश के साथ मुठभेड़, घायल अवस्था में गिरफ्तारी, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
गाजियाबाद। थाना टीलामोड़ की पुलिस टीम ने बुधवार रात को चेकिंग के दौरान एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
रात के समय टीलामोड़ पुलिस टीम सिविल एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर डिफेंस कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, चौकी सिकंदरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आती एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने बाइक मोड़कर डिफेंस कॉलोनी की ओर कच्चे रास्ते में भागने की कोशिश की।
जल्दबाज़ी में बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मसुरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल बदमाश की पहचान सागर उर्फ शाका, पुत्र सोमबीर, निवासी घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी, जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। वर्तमान पता: मकान संख्या 469, गली नंबर 3, शिवाजी गली, पंडित पार्क, घोंडली गांव, थाना कृष्णानगर, दिल्ली। उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जो करीब डेढ़ महीने पहले डिमार्ट, लोनी रोड, थाना टीलामोड़ क्षेत्र से चोरी हुई थी।
गिरफ्तार आरोपी सागर उर्फ शाका पर गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
यह कार्रवाई थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा की गई। आरोपी का उपचार अस्पताल में चल रहा है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स24 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स23 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment21 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
Entertainment23 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स21 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश24 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
