ग़ाजियाबाद
IGRS पर शिकायतों के समाधान में गाजियाबाद नगर निगम ने बढ़ाई गति, शिकायतकर्ता की संतोषजनकता बनी प्राथमिकता
गाजियाबाद। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समाधान में निगम ने तेजी बढ़ा दी है। अधिकारी शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि समाधान न केवल शीघ्रता से, बल्कि उच्च गुणवत्ता के साथ हो सके। अपर नगर आयुक्त एवं IGRS प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि अब शिकायतों के निपटारे के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे समाधान की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके।
IGRS प्रणाली के तहत मई के पहले 10 दिनों में 413 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 100 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो चुका है, जबकि शेष पर संबंधित विभाग तेजी से काम कर रहे हैं। अरुण कुमार यादव ने बताया कि प्रतिदिन 70-80 शिकायतें IGRS के माध्यम से आ रही हैं, जिन पर सभी विभाग सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
जलकल विभाग से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक हैं, जिन पर विभाग लगातार काम कर रहा है। विजयनगर ज़ोन में सबसे कम शिकायतें मिली हैं, जबकि प्रकाश विभाग की शिकायतें न्यूनतम हैं, जो विभाग की कार्यप्रणाली की सराहनीय स्थिति को दर्शाती हैं।
अरुण कुमार यादव ने यह स्पष्ट किया कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद कर समस्या का समाधान करें। इस दिशा में सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और शिकायतकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान प्रदान कर रहे हैं।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं महापौर सुनीता दयाल के निर्देशानुसार, नगर निगम जनहित को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। सभी विभाग प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर समाधान प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।
विभागवार शिकायतों की संख्या इस प्रकार है: निर्माण विभाग: 78, प्रकाश विभाग: 52, जलकल विभाग: 105, स्वास्थ्य विभाग: 87, जन्म-मृत्यु संबंधी: 5, उद्यान विभाग: 38, प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी: 4, अतिक्रमण संबंधी: 17। सभी प्रकरणों पर संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स11 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स9 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment7 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स7 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश7 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
देश11 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
