Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ में दो और अपराधी हुए घायल

Published

on

गाज़ियाबाद। पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में दोनों अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को तीन अलग-अलग मुठभेड़ में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था और इसमें से सभी घायल हुए थे। अगर पिछले तीन दिनों की पुलिस कार्रवाई पर नजर डालें, तो पुलिस और अपराधियों के बीच कुल 9 मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और 10 घायल हुए हैं।

थाना कौशाम्बी की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 5/6 की पुलिया के पास सर्विस रोड वैशाली कट की ओर से एक एक्टिवा पर सवार बदमाश साहिल वर्मा को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में साहिल को पुलिस की गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, लूट की गई पीली धातु की 01 चैन और चोरी की 01 स्कूटी बरामद की।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मूल रूप से गोल मार्केट के पास थाना हापुड देहात, जनपद हापुड का निवासी है। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि वह और उसका साथी अमित, जो ग्राम खोडा में किराए पर रहता है, मिलकर मोटरसाइकिल और स्कूटी बदल-बदलकर चैन और फोन लूटते हैं। दोनों ने करीब 9-10 दिन पहले मैक्स अस्पताल सेक्टर 01 वैशाली के सामने सड़क पर जा रही महिला से एक चैन छीनी थी। अगले दिन उन्होंने एक्सप्रेस अपार्टमेंट सेक्टर 04 वैशाली के पास सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति से एक मोबाइल फोन छीन लिया और उस फोन को 2,500 रुपये में बेच दिया। बरामद स्कूटी करीब 08-09 महीने पहले अरूणा पार्क, दिल्ली से चोरी की गई थी। साहिल वर्मा के खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित 06 मामले दर्ज हैं।

दूसरी मुठभेड़ विजय नगर इलाके में हुई, जहां विजय नगर पुलिस ने अभय पोपई नामक बदमाश को गिरफ्तार किया। वह अंबेडकर नगर विजय नगर का निवासी है।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मैं और मेरा साथी सुमित उर्फ अमन एनसीआर क्षेत्र में बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चुराकर राह चलते लोगों से उनके पर्स, चैन, मोबाइल आदि छीन लेते थे। जैसा भी धन या सामान मिलता, हम उसे आपस में बांट लेते। कल रात मैं और सुमित किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे, लेकिन पुलिस ने मेरे साथी को पकड़ लिया और मैं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आज गिरफ्तारी से बचने के लिए मैं कुछ पैसे जुटाने की कोशिश में यह स्कूटी बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने मुझे पकड़ लिया。

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

Published

on


\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..

मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

भारत तरक्‍की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published

on

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…

Published

on

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….

Continue Reading

Trending