ग़ाजियाबाद
“गाजियाबाद में तीन दिन में चार मुठभेड़: 11 अपराधी पकड़े, लुटेरों को लगी गोली, पुलिस का जोरदार एक्शन”
गाजियाबाद। अपराधियों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सोमवार रात को हुई चार मुठभेड़ों में आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस ने बुधवार रात भी कार्रवाई जारी रखी।
बुधवार की रात, पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। इसके अलावा, सोमवार को गिरफ्तार किए गए 25 हजार के इनामी बदमाश तरकश को भी पुलिस ने फिर से पकड़ लिया। तरकश सोमवार को हिरासत से फरार हो गया था, जिससे पुलिस में हलचल मच गई थी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि लोनी पुलिस ने चिरोड़ी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर रजवाड़ों के पुल के पास सक्रिय लुटेरे जुल्फिकार को गिरफ्तार किया। जुल्फिकार पुलिस की गोली से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ में दर्जनों अपराधिक मामले हैं, और उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल के अनुसार, शालीमार गार्डन पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे अदनान को पकड़ा। वह दिल्ली के सुंदर नगरी का निवासी है। पुलिस ने प्रेम गली कट पर घेराबंदी की थी, जब दो लोग तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल पर आए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें अदनान के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसके साथी गुल फराज भागने में सफल रहा। अदनान के पास से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, लूटी हुई चेन और घटनास्थल से मोटरसाइकिल बरामद हुई।
विजयनगर पुलिस ने भी माधौपुरा कट के पास मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों का पीछा किया। बदमाश पीपल के पेड़ के पास गिर पड़े और पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस मुठभेड़ में अमन उर्फ सुमित बाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। अमन ने बताया कि उन्हें मोटरसाइकिल चोरी करने और लोगों से लूट करने का अनुभव था। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, 4000 रुपये और अवैध असला बरामद हुए हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
देश3 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
राशिफल3 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
Entertainment4 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश4 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Entertainment4 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Sports4 hours agoअंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
