ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद: कश्मीर हमले से प्रभावित मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, नेहा ख़ान बनीं नेहा शर्मा
गाज़ियाबाद: मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म
कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले से व्यथित होकर एक युवती ने हिंदू धर्म स्वीकार किया। पहले उनका नाम नेहा ख़ान था, लेकिन अब वे नेहा शर्मा के नाम से जानी जाएंगी। मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ जनेऊ धारण कर उन्होंने सनातन धर्म को अपनाया। यह समारोह हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की अगुवाई में हुआ, जहां महिलाओं ने फूल बरसाकर नेहा का स्वागत किया।
नेहा ने कहा, “मैं खुद पहलगाम घूमने गई हूं, वह जगह बहुत खूबसूरत है, लेकिन हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में धर्म पूछकर लोगों की हत्या ने मुझे गहराई से झकझोर दिया। मुझे इस्लाम धर्म की कई प्रथाओं से भी दुख हुआ। मेरे साथ निकाह के बाद तलाक हुआ, और जब मैं अपने पति के पास वापस जाना चाहती थी, तो मुझसे हलाला की शर्त रखी गई।” उन्होंने आगे कहा, “इन समस्याओं के कारण मैंने हिंदू रक्षा दल से संपर्क किया और आज मैंने विधिवत रूप से सनातन धर्म स्वीकार किया। अब मैं पूरी श्रद्धा के साथ हिंदू धर्म का पालन करूँगी।”
इस अवसर पर पिंकी चौधरी ने कहा, “यह केवल धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। आतंकवाद के खिलाफ यह एक महिला की शांतिपूर्ण प्रतिक्रिया है।” नेहा शर्मा के इस फैसले की सोशल मीडिया पर चर्चा भी हो रही है, जहां कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान मानते हुए समर्थन दिया है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
