Connect with us

ग़ाजियाबाद

साहिबाबाद पुलिस और यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार के इनामी आतंकी को किया गिरफ्तार

Published

on

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद पुलिस और उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन ‘खालीस्थान कमांडो फोर्स’ से जुड़े एक फरार आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान मंगल सिंह उर्फ गुरु दत्त के रूप में की गई है, जो पंजाब के मझिटा जिले का निवासी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगल सिंह पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गाज़ियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई पंजाब में की गई, जहां वह छिपा हुआ था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी का संबंध एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से है, जो देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। वर्तमान में उससे पूछताछ की जा रही है और इसके नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस कार्रवाई को गाज़ियाबाद पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। पुलिस महानिरीक्षक रेंज मेरठ ने इस उपलब्धि के लिए संयुक्त टीम को बधाई दी है।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending