ग़ाजियाबाद
मोदीनगर में शादी समारोह के दौरान हंगामा, दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष पर नकली जेवर और धोखाधड़ी के आरोप लगाए

मोदीनगर (गाजियाबाद)। मोदीनगर क्षेत्र में एक शादी के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष पर नकली जेवर सप्लाई करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। यह मामले अब पुलिस थाने तक पहुंच चुके हैं और जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के निवासी मनोज कुमार ने अपनी बेटी पिंकी रानी की शादी मेरठ के गंगापुरम कॉलोनी के गौरव से तय की थी। दो महीने पहले सगाई की रस्म भी पूरी हुई थी। मनोज कुमार का आरोप है कि गौरव के पिता ओमप्रकाश ने पहले 20,000 रुपये लिये और फिर 30,000 रुपये और मांगने लगे। जब मनोज ने आर्थिक संकट के कारण यह देने से मना किया, तब भी वर पक्ष बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गया।
मनोज कुमार ने बताया कि शादी की रात करीब 2 बजे जब वर पक्ष की ओर से दुल्हन को जेवर दिए गए, तो घर की महिलाओं को उन पर संदेह हुआ। स्थानीय स्तर पर जेवरों की जांच की गई, जिससे पता चला कि वे नकली थे। जब इस बारे में वर पक्ष से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “जैसे हैं, वैसे ही हैं।”
इसके बाद दुल्हन पक्ष ने मोदीनगर थाने में ओमप्रकाश, उनके बेटे गौरव और सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों का कहना है कि जिस मौके पर खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां ऐसा धोखा उनके लिए बहुत पीड़ादायक और अपमानजनक बन गया।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

गाजियाबाद: जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी और समिति के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद ने जानकारी दी कि श्री सुशांत शर्मा, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश को मेरठ मंडल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका निरीक्षण कार्यक्रम जनपद गाजियाबाद में प्रस्तावित है। इसी संदर्भ में सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे चेकलिस्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में किए गए वृक्षारोपण स्थलों का स्वयं निरीक्षण करें और आवश्यक कार्यवाही करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग वृक्षारोपण कार्यों की गणना पंजिका बनाएं। जिन विभागों ने भूमि चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई और कार्य योजना की जानकारी अभी तक नहीं दी है, वे अगले तीन दिनों के भीतर यह आंकड़े प्रभागीय कार्यालय, गाजियाबाद को उपलब्ध कराने के लिए सुनिश्चित करें।
बैठक में वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उत्तर प्रदेश
चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका….. …

\u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u092f\u0947 \u092e\u093e\u0901 \u0915\u094b \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e , \u092e\u093e\u0901 \u0915\u093e \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915\u093e…..\n\n \u0907\u0938 \u0924\u0930\u0939 \u0915\u0947 \u092e\u093e\u092e\u0932\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0924\u0947 \u0939\u0948\u0902 \u0924\u092d\u0940 \u092a\u0924\u093e \u091a\u0932\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0915\u0932\u092f\u0941\u0917 \u0905\u092a\u0928\u0947 \u091a\u0930\u092e \u092a\u0930 \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u0906\u0926\u092e\u0940 \u0915\u093f\u0924\u0928\u093e \u0917\u093f\u0930 \u091a\u0941\u0915\u093e \u0939\u0948 l \u0930\u093e\u091c\u0938\u094d\u0925\u093e\u0928 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u094b\u091f\u092a\u0941\u0924\u0932\u0940 \u092c\u0939\u0930\u094b\u0921\u093c \u091c\u093f\u0932\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u0940\u0932\u093e \u0915\u093e \u092c\u093e\u0938 \u0915\u0940 \u0918\u091f\u0928\u093e \u0939\u0948 \u091c\u0939\u093e\u0902 \u0936\u094d\u092e\u0936\u093e\u0928 \u0918\u093e\u091f \u092a\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u0940 \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u0930\u0916\u0940 \u0925\u0940, \u0909\u0928\u0915\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u090f\u0915 \u092c\u0947\u091f\u093e \u0928\u0947 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u093e \u0914\u0930 \u091a\u093f\u0924\u093e \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e\u0964 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0909\u0938\u0928\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915 \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0938\u093e\u0924 \u092c\u0947\u091f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u0947 \u090f\u0915 \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0915\u094b \u091c\u092c \u0918\u0930 \u0938\u0947 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0915\u0930 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0926\u0947 \u0926\u093f\u090f \u0917\u090f \u0924\u092c \u091c\u093e\u0915\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u094b \u092a\u0902\u091a \u0924\u0924\u094d\u0935 \u092e\u0947\u0902 \u0935\u093f\u0932\u0940\u0928 \u0939\u094b \u092a\u093e\u0908\u0964 \u091b\u0939 \u092d\u093e\u0908 \u090f\u0915 \u0938\u093e\u0925 \u0930\u0939\u0924\u0947 \u0925\u0947 \u091c\u092c\u0915\u093f \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0905\u0932\u0917 \u0930\u0939\u0924\u093e \u0925\u093e \u0914\u0930 \u092c\u093e\u0915\u0940 \u092d\u093e\u0907\u092f\u094b\u0902 \u0938\u0947 \u092a\u094d\u0930\u0949\u092a\u0930\u094d\u091f\u0940 \u0938\u0947 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0964″,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMTAzMDI5OTE2ODQ1OTky
चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका…..
इस तरह के मामले सामने आते हैं तभी पता चलता है कलयुग अपने चरम पर है और आदमी कितना गिर चुका है l राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के लीला का बास की घटना है जहां श्मशान घाट पर मां की अर्थी रखी थी, उनके अंतिम संस्कार के पहले एक बेटा ने हंगामा कर दिया और चिता पर लेट गया। चांदी के कड़े के लिए उसने अंतिम संस्कार रोक दिया। सात बेटों में से एक ओमप्रकाश को जब घर से मंगाकर चांदी के कड़े दे दिए गए तब जाकर मां को पंच तत्व में विलीन हो पाई। छह भाई एक साथ रहते थे जबकि ओमप्रकाश अलग रहता था और बाकी भाइयों से प्रॉपर्टी से विवाद था।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद: दूधेश्वर नाथ मंदिर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण, तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने प्रस्तुत किया प्रेजेंटेशन

गाज़ियाबाद। दूधेश्वर नाथ मंदिर के विकास के कार्य तेजी से जारी हैं। मंदिर परिसर में बनाए जा रहे कॉरिडोर और अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक संजीव शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जीडीए सचिव राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मल्टीपरपस हॉल की शटरिंग और मंदिर के मुख्य द्वार पर पत्थर कटाई का कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी कार्यों को निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुसार तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में महंत नारायण गिरी, विधायक संजीव शर्मा, नगर आयुक्त और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। नगर आयुक्त ने भव्य कॉरिडोर के निर्माण की योजना का प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण स्थल, म्यूरल वर्क, लाइटिंग और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत और कार्यदायी संस्था यू.पी. प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. के अधिशासी अभियंता जे.के. शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 552.25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत मुख्य द्वार, मल्टीपरपस हॉल, श्रद्धालुओं के लिए टॉयलेट ब्लॉक, बेंच और विशेष रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।
निरीक्षण और समीक्षा बैठक में एडीएम सिटी गंभीर सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार, एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, जीडीए, नगर निगम, पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और मंदिर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
-
Entertainment19 hours ago
Trending Video: Shinchan Digging Deepest Hole to Find Treasure! 🤑
-
उत्तर प्रदेश24 hours ago
मैं जिंदा हूं ….डीएम साहब जौनपुर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बुधवार को उस स…
-
उठते सवालों का करंट9 hours ago
उठते सवालों का करंट
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: I Survived 100 Hours In An Ancient Temple
-
Birthday10 hours ago
जन्मदिन
-
Entertainment15 hours ago
Trending Video: सूजी मूंगदाल फरा नाश्ते के लिए परफेक्ट स्वाद सेहत सादगी नो फ्राई नो झंझट । Steamed Sooji Fara recipe
-
उत्तर प्रदेश10 hours ago
चलती डबल डेकर बस में लगी आग, पांच यात्री जिंदा जले, यात्रियों में मची चीख पुकार….
-
Entertainment12 hours ago
Trending Video: Dungu Thili Promo | Bou Buttu Bhuta | Babushaan, Cookies, Bunty | Kuldeep, Antara | Sidharth Music