Connect with us

ग़ाजियाबाद

“गाजियाबाद में शिक्षा के अधिकार की मुहिम तेज़, पेरेंट्स एसोसिएशन ने किया विरोध”

Published

on

गाजियाबाद। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन (GPA) ने शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत चयनित 6306 बच्चों के मौलिक अधिकारों की रक्षा और नियमों का पालन न करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक के चार चरणों में जिले के 1206 मान्यता प्राप्त स्कूलों में आरटीई के तहत कुल 19,666 सीटों में से केवल 6306 बच्चों का चयन किया जा सका। इस प्रक्रिया के बाद भी 13,360 सीटें अब भी खाली हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि इन रिक्त सीटों पर तत्काल प्रभाव से आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि अधिकतम बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।

जिले में आरटीई के तहत कुल स्कूल: 1206, कुल आरटीई सीटें: 19,666, पहले चरण में: 3035, दूसरे चरण में: 1743, तीसरे चरण में: 984, चौथे चरण में: 544, कुल चयनित: 6306, और रिक्त सीटें: 13,360 हैं।

चयनित बच्चों का दाखिला कई निजी स्कूलों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। कुछ स्कूलों ने सूची न आने का हवाला दिया, जबकि कुछ ने सीटें फुल होने का बहाना बनाया। कई स्कूल अभिभावकों से बैंक स्टेटमेंट, फॉर्म 26A जैसे अनावश्यक दस्तावेज मांग रहे हैं, जो कि आरटीई अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। कुछ स्कूल अपने स्टाफ को बच्चों के घर भेजकर जांच और सत्यापन करवा रहे हैं, जो कमजोर वर्ग के बच्चों की निजता का उल्लंघन है। एसोसिएशन ने इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वर्तमान में 1206 स्कूल आरटीई के अंतर्गत दिखाए गए हैं, जबकि जिले में लगभग 1750 निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि इन ‘बंद दिखाए गए’ स्कूलों की भौतिक जांच कर इन्हें भी आरटीई के दायरे में लाया जाए, जिससे सीटों की संख्या 50,000 तक बढ़ाई जा सके। आगामी सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की सीटों की सटीक मैपिंग कर आरटीई सीटों में वृद्धि की जाए, ताकि कोई भी स्कूल सीटें फुल होने का बहाना न बना सके।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि चयनित बच्चों के दाखिले सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही, आरटीई अधिनियम 2009 का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सीमा त्यागी, अनिल सिंह, धर्मेंद्र यादव, विवेक त्यागी, मनीष कुमार, नवीन, राहुल कुमार, मीनू, ज्योति, राजकुमार और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

Published

on


\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..

मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

भारत तरक्‍की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published

on

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…

Published

on

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….

Continue Reading

Trending