ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद में हृदय विदारक घटना: जेल से रिहा भाई ने कैंची से वार कर मानसिक रूप से बीमार बहन की हत्या की
गाज़ियाबाद: लोनी के गोरी पट्टी मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन की कैंची से हत्या कर दी। आरोपी, जो एक पुराने हत्या के मामले में 27 वर्षों के बाद हाल ही में जेल से रिहा हुआ था, अब पुलिस की गिरफ्त में है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति शराब का आदी है और अक्सर घर में पैसे को लेकर विवाद करता था। बुधवार रात को उसने अपनी बहन अफसार (26) से शराब के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। खबर मिली है कि अफसार मानसिक रूप से बीमार थी और अपनी मां के साथ लोनी में दवा लेने जा रही थी, तभी अचानक दोनों में बहस हो गई और आरोपी ने पास में पड़ी कैंची से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण अफसार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुका है और हाल ही में 27 साल बाद घर लौटा था। मोहल्ले के लोग और मृतका के परिजन इस घटना को लेकर बेहद दुख और आक्रोशित हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स18 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स17 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश17 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment15 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश17 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
Entertainment17 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स15 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश18 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
