Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाज़ियाबाद में बरसात से पहले जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए निगम द्वारा 09 मुख्य नालों का निर्माण, जल भराव की समस्या का होगा समाधान

Published

on

नगर निगम द्वारा जारी इस परियोजना के अंतर्गत विजयनगर, मोहन नगर, वसुंधरा, कवि नगर और सिटी जोन में नालों का निर्माण किया जा रहा है। विजयनगर जोन में दो, मोहन नगर जोन में चार, वसुंधरा जोन में एक, कवि नगर जोन में एक और सिटी जोन में एक प्रमुख नाले का निर्माण हो रहा है।

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि माननीय महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशानुसार 15वें वित्त के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से संपादित किए जा रहे हैं। इनके अंतर्गत बरसात से पूर्व जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विजयनगर जोन के वार्ड संख्या 25 में बाईपास से राठी रोड तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार, वार्ड संख्या 15 में मेडिकल तिराहा से दव चौक और माननीय अंबेडकर पार्क तक नाला निर्माण का कार्य चल रहा है।

मोहन नगर जोन में वार्ड संख्या 28 में मोहन नगर मंदिर के निकट कटोरी मिल, वार्ड संख्या 64 में एयर फोर्स बाउंड्री से सिकंदरपुर तक और वजीराबाद रोड तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, वार्ड संख्या 38 में अर्थला आनंद इंडस्ट्रियल एरिया से बंसल वायर तक नाला निर्माण जारी है। वार्ड संख्या 73 में एकता पुलिया से सर्वोदय पब्लिक स्कूल तक रिटेनिंग वॉल का कार्य भी चल रहा है।

वसुंधरा जोन में वार्ड संख्या 54 के कनवानी पुलिया के पास से वसुंधरा सेक्टर 1 के कट तक नाले का निर्माण हो रहा है। कवि नगर जोन में वार्ड संख्या 46 के दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में पांचाल धर्म कांटे तक नाला निर्माण चल रहा है। सिटी जोन में वार्ड संख्या 50 के नूर नगर में जया मेडिकल स्टोर से करेला मार्केट तक आरसीसी नाले का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम जल भराव की समस्या से समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी स्थान पर जल भराव ना हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम का यह प्रयास प्रशंसनीय है और इससे शहर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

ग़ाजियाबाद

झांसी के आईजी के औचक निरीक्षण में पाई गई लापरवाही, कई सस्पेंड

Published

on

By

झांसी। करंट क्राइम। झांसी जोन के आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एक थाना प्रभारी समेत चार को एक साथ सस्पेंड किया।
दरअसल, आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पास एक फरियादी किसान अपनी पीडा लेकर पहुंचा। किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफिस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर आईजी आकाश कुलहरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह एक थानेदार को फटकार लगा रहे हैं। किसान की शिकायत थी कि वह लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। किसान की बात सुनते ही आईजी साहब ने थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी। इस पर इंस्‍पेक्‍टर ने बताया कि वो उनके पास आया ही नहीं है। इस पर उन्‍होंने जब पूछा तो फरियादी ने बताया कि वह चार से पांच बार थाने गया है। इस पर उन्‍होंने दरोगा से कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीडित 100 किलोमीटर दूर एसएसपी ऑफिस कई बार आ गया और आपके पास नहीं पहुंचा। इस बात पर ही आपको सस्‍पेंड कर देना चाहिए। अब आप इस किसान के पास उसके घर जाएंगे और मुझे रिपोर्ट कर बताएंगे कि आखिर आपने क्‍या कार्रवाई की है।
उन्होंने मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर गई। निरीक्षण के दौरान जब आईजी ने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों से मामलों के फॉलोअप और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सवाल पूछे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लापरवाही पर आईजी भड़क उठे और उन्होंने तीनों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट गिरी, ऑफिस जा रहे युवक का पैर हुआ फ्रैक्चर

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की सोसायटियों में लिफ्ट गिरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार सुबह फिर राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में लिफ्ट गिर गई। हम तुम रोड की संचार सोसायटी के सी-ब्लॉक में 12वीं मंजिल से उतर रही एक लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से आ गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह करीब 6ः00 बजे यह हादसा हुआ। लिफ्ट गिरते ही सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच गया। रेजिडेंट्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे तत्काल मधुबन बापूधाम पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि जैसे कोई बड़ा ढांचा ढह गया हो। निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला।
सोसायटी के लगभग 198 परिवारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। निवासियों ने दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एओए की घोर लापरवाही और रखरखाव में की गई कोताही को जिम्मेदार ठहराया है। रेजिडेंस का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को एओए द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि एओए पदाधिकारी सोसायटी में नहीं रहते है, जिसके कारण निवासियों की सुरक्षा पूरी तरह से उपेक्षित है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

मां का क्रूर चेहरा आया सामने, गोली लेने के बाद भी हुई बच्ची तो छत पर पटककर ले ली जान

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में नवजात बच्ची की लाश मिली थी। अब जांच में सामने आया कि मां ने ही बच्ची को पटककर मारा था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।
घटना यहीं तक नहीं है। दरअसल, गर्भपात के लिए गोलियां लेने के बाद भी बच्चा ठहर गया। बच्चा होने पर मां ने उसे पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगने से हुई है।
पुलिस ने इसके आधार पर झरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसका कहना था कि वह गरीब है और अभी बच्चा नहीं चाहती थी। उसने गर्भ में ही गर्भपात कराने के लिए दवाई ली थी, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हो गई। इसीलिए बच्ची को पड़ोसी की छत पर पटक दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending