Connect with us

ग़ाजियाबाद

डबल इंजन की सरकार हर नागरिक को समृद्ध, सशक्त और सम्पन्न बनाने के लिए प्रतिबद्ध: नरेन्द्र कश्यप, मंत्री स्वतंत्र प्रभार

Published

on

गाजियाबाद। जिला प्रशासन गाजियाबाद ने ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति’ के अंतर्गत केंद्र सरकार के 10 और उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘उत्कर्ष के 8 वर्ष’ थीम पर कविनगर रामलीला मैदान में तीन दिवसीय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप, स्वतंत्र प्रभार मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। रामलीला मैदान में पहुँचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया, और जिला अधिकारी दीपक मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं पर आधारित एक टेलीफिल्म दिखाई गई, जिसमें लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। नरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को अपराध, दंगे और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब प्रदेश दूसरे राज्यों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर है और 2029 तक इसे 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कश्यप ने बताया कि पहले उद्योगपति उत्तर प्रदेश छोड़कर जा रहे थे, लेकिन अब 41 देशों के साथ करोड़ों के एमओयू साइन हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 15 लाख करोड़ का निवेश हुआ और 60 लाख युवाओं को रोजगार मिला। एमएसएमई और अन्य योजनाओं के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं; अब तक 50 लाख से अधिक स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए हैं। योगी सरकार के कार्यकाल में 1.56 लाख पुलिस भर्तियाँ की गई हैं, जिससे अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का लक्ष्य है। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया, जो सनातन धर्म और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने में सहायक रहा। कश्यप ने कहा कि गाजियाबाद भारत का पहला जिला है, जहाँ रेपिड रेल सेवा शुरू की गई है, और हिण्डन एयरपोर्ट से देश के कई शहरों के लिए हवाई यात्रा संभव हो गई है। शहर में एलिवेटेड रोड और अन्य सड़क निर्माण परियोजनाओं के माध्यम से जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है।

उन्होंने जनता से प्रदेश के विकास के लिए सरकार का समर्थन बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पिछड़ा कल्याण विभाग के 15 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कबीर कैफे बैंड और अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए 80 से अधिक स्टॉलों पर आगंतुकों ने सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, जीडीए वीसी अतुल वत्स, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, चीफ वार्डन ललित जायसवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, लाभार्थी, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन पूनम शर्मा ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है गुम शुदा / लापता …..

Published

on

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है

गुम शुदा / लापता
……

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफस…

Published

on


\u0928\u0947\u0924\u093e \u0939\u094b \u0924\u094b \u0910\u0938\u093e \u091c\u094b \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u091f\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u0928\u093e\u0935\u091f\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0930\u093e\u0939\u0924 \u0926\u0947 \u0914\u0930 \u092c\u0947\u0932\u0917\u093e\u092e \u0905\u092b\u0938\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0917\u093e\u092e \u0932\u0917\u093e\u092f\u0947…..\n\n\u0915\u0930\u0940\u092c \u0938\u093e\u0922\u093c\u0947 \u091b\u0939 \u092e\u093f\u0928\u091f \u0915\u093e \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u091c\u093f\u0938\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0927\u0948\u0930\u094d\u092f \u0914\u0930 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0939\u093f\u092e\u094d\u092e\u0924 \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u0915\u092e \u0938\u0947 \u0915\u092e \u091c\u0928\u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u0928\u093f\u0927\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0925\u094b\u0921\u093c\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0928\u093f\u0915\u093e\u0932 \u0915\u0930 \u0907\u0938\u0947 \u091c\u0930\u0941\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0947 \u0921\u093f\u092a\u094d\u091f\u0940 \u0938\u094d\u092a\u0940\u0915\u0930 \u0914\u0930 \u091c\u0940\u0902\u0926 \u0915\u0947 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u0921\u0949 \u0915\u0943\u0937\u094d\u0923 \u092e\u093f\u0921\u094d\u0922\u093e \u0915\u093e, \u0939\u0941\u0921\u093e \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0928\u0947 \u092c\u093f\u0928\u093e \u092c\u0924\u093e\u090f \u0914\u0930 \u092c\u093f\u0928\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0926\u093f\u090f \u0926\u0940\u0935\u093e\u0928\u0916\u093e\u0928\u093e \u092e\u093e\u0930\u094d\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u0917\u0930\u0940\u092c \u0926\u0941\u0915\u093e\u0928\u0926\u093e\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0909\u091c\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093e\u0928\u0915\u093e\u0930\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u092e\u094c\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0914\u0930 \u0905\u0927\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0941\u0932\u093e\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMDgxNDEzMTcyMzM4NTIz

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफसरों को लगाम लगाये…..

करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो है जिसे देखने के लिए धैर्य और करने के लिए हिम्मत चाहिए। कम से कम जनप्रतिनिधियों को थोड़ा वक्त निकाल कर इसे जरुर देखना चाहिए। ये वीडियो है हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा का, हुडा विभाग ने बिना बताए और बिना वक्त दिए दीवानखाना मार्केट में गरीब दुकानदारों को उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारी को बुलाया…..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम करेगा रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण, योजना तैयार की गई

Published

on

गाजियाबाद। नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। उद्यान प्रभारी अनुज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ बैठक की। बैठक में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के प्रबंधन और मौजूदा कार्यों में सुधार पर चर्चा की गई।

उद्यान प्रभारी के अनुसार, नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पेड़-पौधों की सिंचाई और आवश्यक कटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है, और माली की उपस्थिति 311 ऐप के जरिए दर्ज की जा रही है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार हो रहा है।

पौधों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए नलकूप की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर फेंसिंग, सिंचाई के लिए समरसेबल पंप स्थापित करने और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है।

विजयनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन, गड्ढा खोदाई और पौधों की सूची तैयार करने का निर्देश उद्यान पर्यवेक्षकों को दिया गया है।

Continue Reading

Trending