ग़ाजियाबाद
योगी सरकार के 8 वर्ष: कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने पेश की उपलब्धियां, विपक्ष पर किया हमला
गाजियाबाद। योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले उत्तर प्रदेश को “बीमारू राज्य” माना जाता था, जबकि अब यूपी व्यापार और निवेश का केंद्र बन चुका है।
कैबिनेट मंत्री ने कानून-व्यवस्था के संदर्भ में बताया कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में अपराध पर काबू पाया गया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है, जिसके चलते या तो वे जेल में हैं या राज्य छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के “सुगंध और दुर्गंध” वाले बयान पर मंत्री सुनील शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को गाय माता से दुर्गंध महसूस होती है, लेकिन हमने उनके घरों और छतों से नोटों की गड्डियों की सुगंध देखी है।
सपा के राज्यसभा सांसद के विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि ये लोग मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और इन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए बताया कि विकास की राजनीति करने की बजाय वे केवल भ्रामक बयानों में लिप्त हैं।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर लगे आरोपों के संदर्भ में सुनील शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार जीरो टॉलरेंस नीति का पालन कर रही है। यदि किसी के पास कोई ठोस सबूत हैं, तो उन्हें पेश किया जाए। हाल ही में सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक बड़े अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
मंत्री ने आगे कहा कि योगी सरकार की नीतियों के चलते यूपी अब व्यापारियों और निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। जो पहले निवेशक यूपी में आने से हिचकते थे, वे अब बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
स्पोर्ट्स7 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स5 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
स्पोर्ट्स3 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश7 hours agoमुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
Entertainment3 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
देश7 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
