Connect with us

ग़ाजियाबाद

लोनी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता नसीम खान ने जताई चिंता, डीएम को दिया ज्ञापन

Published

on

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद की लोनी विधानसभा में प्रदूषण का स्तर अत्यंत चिंताजनक हो गया है। मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर है कि लोनी दुनिया के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में छठे स्थान पर और देश में पहले स्थान पर आ गया है। इसी विषय को लेकर कांग्रेस नेता नसीम खान ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक शिकायत पत्र सौंपा।

नसीम खान ने जिलाधिकारी से कहा कि लोनी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 350 से ऊपर पहुंचना न केवल जिले और प्रदेश की शर्मिंदगी है, बल्कि यह लोनी के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एक गंभीर खतरा है। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि लोनी और गाजियाबाद के लोग शुद्ध हवा की बजाय जहरीली गैसों में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोनी के विधायक और गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद के कारण प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नसीम खान ने कहा कि लोनी विधायक का ध्यान लंबे समय से केवल मुस्लिम विरोधी मुद्दों पर केंद्रित रहा है, जबकि क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से मांग की कि लोनी सहित पूरे गाजियाबाद में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता मुस्तकीम सैफी, आशिफ सिद्दीकी, कांग्रेस विधि विभाग की प्रदेश महासचिव खुशनुमा परवीन, युवा कांग्रेस नेता आशिफ इकबाल रंगरेज, समाजसेवी शाहिद अब्बासी और कई अन्य लोग मौजूद थे।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending