ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में होली महोत्सव पर भंडारे का आयोजन

Published

on

गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में होली महोत्सव के तीसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया। यह महोत्सव रविवार को समाप्त होगा, जब संतों को कढ़ी पकौड़ी के साथ विदाई दी जाएगी।

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में चार दिवसीय होली महोत्सव का तीसरा दिन शनिवार को संत भंडारे के आयोजन के साथ मनाया गया, जिसमें संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि यह महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। इस दौरान 28 सिद्ध गुरू मूर्तियों की आज्ञा से विश्व शांति और कल्याण की कामना के साथ प्रातः हवन पूजन किया गया। रात में होलिका दहन का आयोजन किया गया, जिसमें महाशिवरात्रि पर भगवान को अर्पित किए गए बेल पत्र और माला को सुखाकर मंत्रोच्चारण के साथ होलिका में अर्पित किया गया।

शुक्रवार को मंदिर में संतों ने होली खेली और उसके बाद पंखा शोभा-यात्रा निकाली गई, जिसमें होलिका में अर्पित सामग्री के बने भस्म का वितरण भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में किया गया। शनिवार 15 मार्च को मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें महाराजश्री ने प्रातः भगवान दूधेश्वर, सभी देवी-देवताओं और सभी गुरू मूर्तियों की पूजा-अभिषेक की। इसके बाद श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया गया।

महाराजश्री के पावन सानिध्य में प्रातः संतों के लिए नाश्ता तैयार किया गया, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 2,000 से अधिक संतों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रसिद्ध चार दिवसीय होली महोत्सव का समापन रविवार को होगा, जब संतों को कढ़ी पकौड़ी के साथ विदाई दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version