Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में होली के दौरान बस यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए रोडवेज ने की तैयारी

Published

on

गाजियाबाद। होली के इस पर्व के लिए रोडवेज ने पूर्ण तैयारी कर ली है। बुधवार से घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि होने लगी है। यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कौशांबी बस स्टैंड पर रोडवेज अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली है और विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, गाजियाबाद, साहिबाबाद और दिल्ली में रहने वाले लोग अपने घर लौटना शुरू कर चुके हैं। गाजियाबाद और दिल्ली से जाने वाले यात्रियों की संख्या बुधवार से काफी बढ़ गई है। होली के मद्देनजर परिवहन निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, जिसमें सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाना और अतिरिक्त बसें लगाना शामिल है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यदि यात्रियों की भीड़ बढ़ती है, तो आज गुरुवार को बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

इस समय गाजियाबाद क्षेत्र में पुराना गाजियाबाद बस अड्डा बंद है। सभी बसों का संचालन कौशांबी, मोहन नगर और साहिबाबाद से किया जा रहा है, जबकि पुराना गाजियाबाद बस अड्डे से केवल मेरठ और बुलंदशहर के लिए बसें चल रही हैं। गाजियाबाद क्षेत्र में सिकंदराबाद डिपो में 62, हापुड़ डिपो में 100, साहिबाबाद डिपो में 136 और लोनी डिपो में 105 बसें हैं, जिन्हें होली के लिए तैयार किया गया है। सभी बसों को सुरक्षित स्थिति में खड़ा किया गया है। जहां यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां द्वार तात्कालिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। गाजियाबाद के आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि चालकों और परिचालकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्हें सूचित किया गया है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी लापरवाही से बचें। सभी यात्रियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कौशांबी से हर रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, जहां होली के अवसर पर यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना है। हमारे पास बसों की पर्याप्त मात्रा है, और जहां अधिक यात्री होंगे, वहां तत्काल बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। चौधरी ने कहा कि बुधवार से यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending