Connect with us

ग़ाजियाबाद

डबल इंजन सरकार का होली पर उपहार – सुनील शर्मा

Published

on

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत योग्य परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में लोक भवन सभागार, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, सदर विधायक संजीव शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ अभिनव गोपाल और गाजियाबाद सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल समेत अन्य प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी में हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री का पुष्प भेंटकर स्वागत किया। लाइव प्रसारण के बाद, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के द्वारा दिए गए नारे ‘बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ’ और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तहत सरकार डबल इंजन की तरक्की कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं। इस कार्यक्रम में मौके पर दस लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। सभी पात्र लाभार्थियों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपनी ई-केवाईसी पूरी कराकर गैस वितरक एजेंसी से अपने सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्राप्त करें।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में 96 गैस एजेंसियां हैं और कुल 1,06,242 उज्ज्वला लाभार्थियों के गैस कनेक्शन हैं। इनमें से 67,749 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी करवाई है। दीवाली के अवसर पर पहली बार निःशुल्क सिलेंडर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या 52,016 थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो प्रमुख त्योहारों, दीपावली और होली पर निःशुल्क एलपीजी रिफिल का प्रावधान किया गया है। पहले चरण का वितरण 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक और दूसरे चरण का वितरण 1 जनवरी से 31 मार्च तक होगा। इस बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, आईओसी उज्ज्वला नोडल अधिकारी दीपनाथ, एचपी से अमित, आईओसी से नमन तथा अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ से टकराने पर कार में लगी भीषण आग, हड़कंप मच गया

Published

on

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सड़क के किनारे पलट गई और थोड़ी ही देर में उसमें आग लग गई। उसी समय, टक्कर मारने वाला छोटा हाथी वाहन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वाहन बुरी तरह जल चुके हैं।

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलती हुई कार की भयानक तस्वीरें दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों के चालकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग हो सकता है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से निवेदन किया है कि वे मोहन नगर फ्लाईओवर पर सावधानी से वाहन चलाएं और स्पीड लिमिट का पालन करें।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Published

on

गाजियाबाद: जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी और समिति के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद ने जानकारी दी कि श्री सुशांत शर्मा, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश को मेरठ मंडल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका निरीक्षण कार्यक्रम जनपद गाजियाबाद में प्रस्तावित है। इसी संदर्भ में सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे चेकलिस्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में किए गए वृक्षारोपण स्थलों का स्वयं निरीक्षण करें और आवश्यक कार्यवाही करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग वृक्षारोपण कार्यों की गणना पंजिका बनाएं। जिन विभागों ने भूमि चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई और कार्य योजना की जानकारी अभी तक नहीं दी है, वे अगले तीन दिनों के भीतर यह आंकड़े प्रभागीय कार्यालय, गाजियाबाद को उपलब्ध कराने के लिए सुनिश्चित करें।

बैठक में वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका….. …

Published

on


\u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u092f\u0947 \u092e\u093e\u0901 \u0915\u094b \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e , \u092e\u093e\u0901 \u0915\u093e \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915\u093e…..\n\n \u0907\u0938 \u0924\u0930\u0939 \u0915\u0947 \u092e\u093e\u092e\u0932\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0924\u0947 \u0939\u0948\u0902 \u0924\u092d\u0940 \u092a\u0924\u093e \u091a\u0932\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0915\u0932\u092f\u0941\u0917 \u0905\u092a\u0928\u0947 \u091a\u0930\u092e \u092a\u0930 \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u0906\u0926\u092e\u0940 \u0915\u093f\u0924\u0928\u093e \u0917\u093f\u0930 \u091a\u0941\u0915\u093e \u0939\u0948 l \u0930\u093e\u091c\u0938\u094d\u0925\u093e\u0928 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u094b\u091f\u092a\u0941\u0924\u0932\u0940 \u092c\u0939\u0930\u094b\u0921\u093c \u091c\u093f\u0932\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u0940\u0932\u093e \u0915\u093e \u092c\u093e\u0938 \u0915\u0940 \u0918\u091f\u0928\u093e \u0939\u0948 \u091c\u0939\u093e\u0902 \u0936\u094d\u092e\u0936\u093e\u0928 \u0918\u093e\u091f \u092a\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u0940 \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u0930\u0916\u0940 \u0925\u0940, \u0909\u0928\u0915\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u090f\u0915 \u092c\u0947\u091f\u093e \u0928\u0947 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u093e \u0914\u0930 \u091a\u093f\u0924\u093e \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e\u0964 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0909\u0938\u0928\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915 \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0938\u093e\u0924 \u092c\u0947\u091f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u0947 \u090f\u0915 \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0915\u094b \u091c\u092c \u0918\u0930 \u0938\u0947 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0915\u0930 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0926\u0947 \u0926\u093f\u090f \u0917\u090f \u0924\u092c \u091c\u093e\u0915\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u094b \u092a\u0902\u091a \u0924\u0924\u094d\u0935 \u092e\u0947\u0902 \u0935\u093f\u0932\u0940\u0928 \u0939\u094b \u092a\u093e\u0908\u0964 \u091b\u0939 \u092d\u093e\u0908 \u090f\u0915 \u0938\u093e\u0925 \u0930\u0939\u0924\u0947 \u0925\u0947 \u091c\u092c\u0915\u093f \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0905\u0932\u0917 \u0930\u0939\u0924\u093e \u0925\u093e \u0914\u0930 \u092c\u093e\u0915\u0940 \u092d\u093e\u0907\u092f\u094b\u0902 \u0938\u0947 \u092a\u094d\u0930\u0949\u092a\u0930\u094d\u091f\u0940 \u0938\u0947 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0964″,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMTAzMDI5OTE2ODQ1OTky

चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका…..

इस तरह के मामले सामने आते हैं तभी पता चलता है कलयुग अपने चरम पर है और आदमी कितना गिर चुका है l राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के लीला का बास की घटना है जहां श्मशान घाट पर मां की अर्थी रखी थी, उनके अंतिम संस्कार के पहले एक बेटा ने हंगामा कर दिया और चिता पर लेट गया। चांदी के कड़े के लिए उसने अंतिम संस्कार रोक दिया। सात बेटों में से एक ओमप्रकाश को जब घर से मंगाकर चांदी के कड़े दे दिए गए तब जाकर मां को पंच तत्व में विलीन हो पाई। छह भाई एक साथ रहते थे जबकि ओमप्रकाश अलग रहता था और बाकी भाइयों से प्रॉपर्टी से विवाद था।

Continue Reading

Trending