ग़ाजियाबाद
गाज़ियाबाद से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ, पश्चिम यूपी के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
गाजियाबाद। आज, सोमवार से हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। इससे गाजियाबाद के निवासियों के साथ-साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। अब गाजियाबाद या पश्चिम यूपी के लोगों को मुंबई की फ्लाइट के लिए दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने की आवश्यकता नहीं होगी; उन्हें हिंडन एयरपोर्ट से ही सीधे फ्लाइट मिल जाएगी।
10 मार्च से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। गाजियाबाद और मुंबई के बीच यह फ्लाइट रोजाना उड़ेगी। इसके साथ ही, हिंडन एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी देश के अन्य हिस्सों तक भी बेहतर होगी।
हिंडन एयरपोर्ट से जुड़ने वाला मुंबई देश का नौवां शहर है। इससे पहले, यहां से आदमपुर, नांदेड, किशनगढ़, लुधियाना और बठिंडा की स्थानीय उड़ानें संचालित होती थीं। इसके अतिरिक्त, बेंगलुरू, गोवा और कोलकाता के लिए भी कमर्शियल फ्लाइट्स हिंडन से उड़ान भरती हैं। गाजियाबाद से मुंबई का सफर अब केवल 2.15 घंटे में पूरी हो जाएगा। आइए जानते हैं शेड्यूल क्या है।
आज, 10 मार्च को पहली फ्लाइट मुंबई से गाजियाबाद के लिए उड़ान भरेगी। यह दोपहर में हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। हिंडन एयरपोर्ट के डायरेक्टर उमेश यादव ने बताया कि फरवरी तक यहां से केवल पांच रूटीन फ्लाइट्स चल रही थीं, लेकिन अब उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। मार्च के अंत तक यह संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। इसके साथ ही, बेंगलुरू के लिए दूसरी फ्लाइट सेवा भी आज से शुरू हो रही है। हिंडन एयरपोर्ट को वैकल्पिक रूप से विकसित किया जा रहा है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स10 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स9 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment7 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
स्पोर्ट्स7 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश10 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
