Connect with us

ग़ाजियाबाद

दिल्ली-गाजियाबाद नमो भारत कॉरिडोर के स्टेशनों के निकट बनेंगे मॉल, ऑफिस और अपार्टमेंट

Published

on

गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) दिल्ली-गाजियाबाद नमो भारत कॉरिडोर के स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों का विकास करने की योजना बना रहा है। एनसीआरटीसी पहले ही इस कॉरिडोर के जरिए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच यात्रा को सुगमतापूर्वक बनाने का कार्य कर रहा है। अब, कॉरिडोर के स्टेशनों के चारों ओर विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन के आसपास मॉल, स्टूडियो अपार्टमेंट, कार्यालय, अस्पताल और थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में, नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है, जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं। इस परियोजना को अंततः 82 किलोमीटर के पूरे कॉरिडोर तक विस्तारित करने की योजना है।

जैसे ही पूरा कॉरिडोर चालू होगा, यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिससे यह क्षेत्र औद्योगिक और आवासीय केंद्रों के रूप में विकसित हो सकेगा, और इस प्रकार आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों के समीप बड़े और छोटे भूखंड विकसित किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को ट्रांजिट ओरिएंटेड विकास मॉडल के तहत पूरा किया जाएगा, जिसे विश्व बैंक सहित कई अन्य संस्थाओं ने सराहा है। यह मेगा प्रोजेक्ट न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि नए शहरी केंद्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा।

इस योजना को जल्दी से लागू करने के लिए आवश्यक भूमि की पहचान कर ली गई है और एनसीआरटीसी ने निविदाओं के लिए आमंत्रण भी दिए हैं। एनसीआरटीसी के मीडिया प्रभारी पुनीत वत्स ने बताया कि आने वाले समय में नमो भारत कॉरिडोर के आसपास आर्थिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा, जिससे शहरों का समुचित विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। गाजियाबाद, मोरटा, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ साउथ में बड़े भूखंडों के विकास की योजना बनाई गई है।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending