Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Published

on

गाजियाबाद। मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) सच्चिदानंद ने बताया कि यह घटना रात लगभग 12:30 बजे मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर सपना इंटर कॉलेज, ग्राम खंजरपुर के पास हुई। बाइक पर सवार दो व्यक्ति मोदीनगर से हापुड़ की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान विक्रम सिंह (40), पुत्र जगबीर, निवासी ग्राम बुढेरा, थाना बिनौली, जनपद बागपत की मृत्यु हो गई। दूसरे घायल तेज प्रकाश (39), पुत्र रघुवीर, निवासी बामिया, एटा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि उक्त घटना के समय बाइक सवार विक्रम और तेज प्रकाश ने हेलमेट नहीं पहना था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।

Continue Reading

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending