Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में सामुदायिक भवन के रूप में तोड़ी गई एक इमारत, बरातघर बनाने का आरोप

Published

on

गाजियाबाद। सामुदायिक भवन को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाए जाने के बावजूद, यहां दो बारातघर बना दिए गए हैं। इसके अलावा, लोगों की शिकायत है कि निर्धारित दरों से कई गुना अधिक चार्ज किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वहां शुल्क के लिए कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे मनमानी वसूली की जा रही है।

जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। यदि संचालक तय दरों से अधिक पैसा वसूलते पाए गए, तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता अशोक कुमार का कहना है कि पटेलनगर प्रथम स्थित सामुदायिक भवन को संचालक ने दो बारातघरों में परिवर्तित कर दिया है और यहां बुकिंग 1500 से 2000 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से की जा रही है, जो दस से 15 लाख रुपये तक पहुंच रही है।

स्थानीय लोगों को शुल्क में 20 फीसदी तक छूट प्रदान करने का प्रावधान जीडीए द्वारा किया गया है। हालांकि, सामुदायिक भवन की बुकिंग की दर 45,725 रुपये निर्धारित की गई है, और इसके ऊपर 18 फीसदी जीएसटी अलग से लगाया गया है। बावजूद इसके, संचालक लाखों रुपये की वसूली कर रहे हैं। इस अतिरिक्त शुल्क के अलावा, सामुदायिक भवन का स्वरूप बदलकर अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा है, और पार्किंग तथा हरित क्षेत्र पर भी अवैध निर्माण किया गया है। स्थानीय लोगों को कोई छूट नहीं दी जा रही है।

सामुदायिक भवन के संचालक द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने और स्थानीय लोगों को सुविधाएं न मिलने का मुद्दा विधान परिषद में भी उठाया जा चुका है, जहाँ एमएलसी दिनेश गोयल ने इसे गंभीरता से लिया है। शासन ने जीडीए से इस मामले में जवाब मांगा है। जीडीए की आवासीय योजनाओं के तहत 17 सामुदायिक भवन बनाए गए हैं, और चार साल पहले इन्हें संचालकों को 10 साल के लिए लीज पर दिया गया था। एग्रीमेंट में दरें निर्धारित की गई हैं और जीडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग के नियम बनाए गए हैं, फिर भी कर्मचारियों की मिलीभगत से संचालक मनमानी वसूली कर रहे हैं।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending