Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर नि:शुल्क बदले जाएंगे

Published

on

गाजियाबाद। जिले में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। पीवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि यदि स्मार्ट मीटर स्थापित कर रही एजेंसी या उसके कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार का शुल्क मांगा जाता है, तो इसकी शिकायत खंड, उपखंड कार्यालय या विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज कराई जा सकती है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) के गाजियाबाद सहित 14 जनपदों में उपभोक्ताओं के घरों में स्थापित मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने का कार्य चल रहा है। यह स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस के तहत किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्मार्ट मीटर और आर्मर्ड सर्विस केबिल निःशुल्क बदले जा रहे हैं।

गाजियाबाद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है। सरकारी कार्यालयों, सरकारी आवासों और जनप्रतिनिधियों के यहाँ भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए भी स्मार्ट मीटर का कार्य चल रहा है। यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है।

गाजियाबाद में वर्तमान में सामान्य मीटर लगे हुए हैं, जिनका बिल मीटर रीडर द्वारा रीडिंग लेने के बाद तैयार किया जाता है। कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि उनका बिल या तो कम या ज्यादा यूनिट का होता है, जबकि मीटर में रीडिंग कम दिखाई देती है।

बिजली बिल में होगा बड़ा बदलाव
अगर मीटर रीडर द्वारा कम यूनिट का बिल बनाया जाता है, तो उपभोक्ता का अगले महीने का बिजली बिल अधिक आ सकता है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर रीडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में खुद रिचार्ज करना होगा, और उनके बिजली उपयोग के अनुसार रिचार्ज से राशि की कटौती होती रहेगी। इस प्रकार, स्मार्ट मीटर में पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे बिलों में गड़बड़ी की संभावना कम होगी।

उपभोक्ताओं को रिचार्ज करना होगा
आरडीएसएस योजना के तहत पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इंटेलीस्मार्ट कंपनी को कार्यदायी संस्था के रूप में नियुक्त किया गया है। स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें पहले स्मार्ट मीटर का प्रयास जोन एक में विधायक अजीत पाल त्यागी के निवास पर किया गया है।

31 मार्च 2025 तक लक्ष्य
प्रथम चरण में स्मार्ट मीटर सरकारी कार्यालयों, सरकारी आवासों और जनप्रतिनिधियों के यहाँ लगाए जाएंगे। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए भी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी रहेगा, और जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया है। विद्युत नगरीय वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य सभी जोनों में प्रगति पर है। उपभोक्ताओं का सहयोग इस कार्य में सराहनीय है। अगर किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याएँ आती हैं, तो वो किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

अब इन दो नमूनों को देखिये… अब वायरल होना है कैसे भी उत्तर प्रदेश के आगरा में …

Published

on


\u0905\u092c \u0907\u0928 \u0926\u094b \u0928\u092e\u0942\u0928\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0926\u0947\u0916\u093f\u092f\u0947… \u0905\u092c \u0935\u093e\u092f\u0930\u0932 \u0939\u094b\u0928\u093e \u0939\u0948 \u0915\u0948\u0938\u0947 \u092d\u0940 \n\u0909\u0924\u094d\u0924\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 3 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u0930\u0947\u0938\u094d\u091f\u094b\u0930\u0947\u0902\u091f \u0935\u0930\u094d\u0915\u0930 \u0917\u0941\u0932\u092b\u093e\u092e \u0915\u0940 \u0917\u094b\u0932\u0940 \u092e\u093e\u0930\u0915\u0930 \u0939\u0924\u094d\u092f\u093e \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u092b\u093e\u092f\u0930\u093f\u0902\u0917 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u0948\u092b \u0905\u0932\u0940 \u0915\u0947 \u0938\u0940\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0917\u094b\u0932\u0940 \u0915\u0947 \u091b\u0930\u094d\u0930\u0947 \u0932\u0917\u0947 \u0939\u0948\u0902\u0964\u0915\u094d\u0937\u0924\u094d\u0930\u093f\u092f \u0917\u094c\u0930\u0915\u094d\u0937\u093e \u0926\u0932 \u0938\u0947 \u091c\u0941\u0921\u093c\u0947 \u0939\u094b\u0928\u0947 \u0915\u093e \u0926\u093e\u0935\u093e \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0935\u093e\u0932\u0947 \u0907\u0928 \u0926\u094b \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u091c\u093e\u0930\u0940 \u0915\u0930\u0915\u0947 \u0915\u0939\u093e\u2013 \u0924\u093e\u091c\u0928\u0917\u0930\u0940 \u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 2 \u0915..\u0935\u0947 \u092e\u093e\u0930\u0947 \u0917\u090f\u0964 \u0915\u094d\u0937\u0924\u094d\u0930\u093f\u092f \u0917\u094b\u0930\u0915\u094d\u0937\u093e \u0926\u0932 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093f\u092e\u094d\u092e\u0947\u0926\u093e\u0930\u0940 \u0932\u0947\u0924\u093e \u0939\u0948\u0964 \u092d\u093e\u0930\u0924 \u092e\u093e\u0924\u093e \u0915\u0940 \u0938\u094c\u0917\u0902\u0927, 26 \u0915\u093e \u092c\u0926\u0932\u093e \u0905\u0917\u0930 2600 \u0938\u0947 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0932\u093f\u092f\u093e \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092d\u093e\u0930\u0924 \u092e\u093e\u0924\u093e \u0915\u093e \u092a\u0941\u0924\u094d\u0930 \u0928\u0939\u0940\u0902 l \u0939\u093e\u0932\u093e\u0902\u0915\u093f \u0906\u0917\u0930\u093e \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0915\u093e \u0915\u0939\u0928\u093e \u0939\u0948 \u0915\u093f \u0907\u0938 \u0938\u0902\u0917\u0920\u0928 \u0915\u093e \u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0915\u094b\u0908 \u0905\u0938\u094d\u0924\u093f\u0924\u094d\u0935 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0939\u0948, \u0928 \u0939\u0940 \u092f\u0947 \u0935\u094d\u092f\u0915\u094d\u0924\u093f \u0906\u0917\u0930\u093e \u0915\u093e \u0930\u0939\u0928\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u0939\u0948\u0964 \u0907\u0938\u0932\u093f\u090f \u092f\u0947 \u0935\u094d\u092f\u0915\u094d\u0924\u093f \u092a\u092c\u094d\u0932\u093f\u0915 \u0938\u094d\u091f\u0902\u091f\u092c\u093e\u091c\u0940 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u091c\u093e\u0930\u0940 \u0915\u0930 \u0930\u0939\u093e \u0939\u0948\u0964 \u0917\u0941\u0932\u092b\u093e\u092e \u0915\u0940 \u0939\u0924\u094d\u092f\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0916\u093e\u0928\u093e \u0916\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0925\u093e \u0914\u0930 \u0906\u0930\u094b\u092a\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u0924\u0932\u093e\u0936 \u091c\u093e\u0930\u0940 \u0939\u0948\u0964″,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMjM4MDI2MjE0NjE1MTkx

अब इन दो नमूनों को देखिये… अब वायरल होना है कैसे भी
उत्तर प्रदेश के आगरा में 3 लोगों ने रेस्टोरेंट वर्कर गुलफाम की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में सैफ अली के सीने पर भी गोली के छर्रे लगे हैं।क्षत्रिय गौरक्षा दल से जुड़े होने का दावा करने वाले इन दो लोगों ने वीडियो जारी करके कहा– ताजनगरी आगरा में 2 क..वे मारे गए। क्षत्रिय गोरक्षा दल इसकी जिम्मेदारी लेता है। भारत माता की सौगंध, 26 का बदला अगर 2600 से नहीं लिया तो मैं भारत माता का पुत्र नहीं l हालांकि आगरा पुलिस का कहना है कि इस संगठन का आगरा में कोई अस्तित्व नहीं है, न ही ये व्यक्ति आगरा का रहने वाला है। इसलिए ये व्यक्ति पब्लिक स्टंटबाजी के लिए वीडियो जारी कर रहा है। गुलफाम की हत्या में खाना खाने को लेकर विवाद था और आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण के कार्यक्रम में हंगामा और नारेबाजी, लोधी…

Published

on

कन्नौज
यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण के कार्यक्रम में हंगामा और नारेबाजी, लोधी समाज के लोगों ने लगाये मंत्री के खिलाफ नारे और कार्यक्रम को बीच में बंद कराया……
कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्य मंत्री असीम अरुण को आज लोधी समाज के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोधी समाज के लोगों ने मेडिकल कॉलेज सभागार में उनके सामने ही नारेबाजी की। मौजूद पुलिस बल भीड़ के विरोध के बेबस नजर आया। भारी फोर्स बुला बाहर कर हंगामा करने वाले को कार्यक्रम से बाहर किया गया।अम्बेडकर सम्मान सभा में मुख्य अतिथि बनकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे मंत्री असीम अरुण। किसी मामले में एक पक्षीय समर्थन करने पर लोधी समाज के लोगों ने ये विरोध किया है l हालांकि इस दौरान मंत्री ने लोगों को समझाने की कोशिश की और उन्हें बैठकर बात करने को कहा l जो भी शिकायत या उनका मुद्दा है उसे बैठकर सुलझाने को कहा लेकिन लोग नहीं माने और हंगामा करते रहे l

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गाजियाबाद में प्रदर्शन किया, पाकिस्तान का किया पुतला फूंका

Published

on

गाज़ियाबाद (इंदिरापुरम)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने इंदिरापुरम के बुद्ध चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को इस आतंकी हमले का उचित जवाब देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने शहीद हुए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल के सदस्यों ने “जय श्रीराम” के नारों के साथ बुद्ध चौक पर एकत्र होकर भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा और आतंकियों तथा उनके समर्थकों को कठोर जवाब दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए बुद्ध चौक की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसे पुलिस प्रशासन ने तत्परता से संभाला। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और वातावरण को शांत रखने का प्रयास किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने अपने नारों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और अब बर्दाश्त करने की सीमा पार हो चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की।

Continue Reading

Trending