ग़ाजियाबाद
गोवा के लिए सांसद अतुल गर्ग समेत 70 लोगों ने उड़ान भरी
गाज़ियाबाद: हिंडन एयरपोर्ट से गोवा और कोलकाता के लिए विमानों की सेवा आज से शुरू हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने गोवा जाने वाली पहली उड़ान को लाल झंडी दिखाकर रवाना किया। इस फ्लाइट में गाज़ियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, सदर विधायक संजीव शर्मा, और मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी समेत 70 यात्री गोवा के लिए निकले।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा कि हिंडन एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी के लिए भी शीघ्र उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। यहां से 180 सीटों वाले विमानों द्वारा गोवा और कोलकाता के लिए उड़ानों की शुरुआत की गई है। रविवार से बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी और 22 मार्च से हिंडन एयरपोर्ट से जम्मू और चेन्नई के लिए उड़ाने उपलब्ध होंगी। उसी दिन, बेंगलुरु के लिए दिन में दो उड़ाने भी प्रारंभ होंगी।
गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से गोवा, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने के कारण न सिर्फ शहरवासियों बल्कि पश्चिम यूपी के अन्य जिलों के लोगों को भी सुविधाएं प्राप्त होंगी। पहले, यात्रियों को इन शहरों की उड़ानों के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन अब से वे सीधे हिंडन एयरबेस से उड़ान भर सकेंगे। विमानों की टिकट दरें इस तरह से निर्धारित की गई हैं कि आम लोग भी आसानी से हवाई यात्रा कर सकें। प्रारंभ में ये सेवाएं एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा मुहैया कराई जाएंगी, और संभावना है कि आने वाले समय में अन्य एयरलाइंस भी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करेंगी।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल12 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Uncategorized9 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
देश13 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment14 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
देश7 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
Entertainment13 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
