Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालिका सहित पांच लोग गिरफ्तार

Published

on

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने एक सक्रिय सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही दो महिलाओं को इस अवैध धंधे से मुक्त कराया है।

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने 43 दरोगाओं को स्थानांतरित किया और कई चौकी प्रभारी बदले हैं।

डीसीपी ट्रांस हिंडन, निमिष दशरथ पाटिल के अनुसार, सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 150 फूटे रोड एक्सटेंशन स्थित गेट नंबर 10 में छापा मारा। यहां से अनैतिक देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं को बचाया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है जो इस गिरोह का संचालन कर रही थी।

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया, जिसके बाद महिलाओं ने थाने का घेराव किया और घंटे भर धरना दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में सलीम (गांवडी एक्सटेंशन, उस्मानपुर, शाहदरा, दिल्ली), सुशील कुमार, प्रांजल कनौजिया, विवेक तोमर (गोकुलपुर गांव, यूनियन बैंक वाली गली, लोनी गोल चक्कर के पास) और नसीम (नई सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली) शामिल हैं। इनके पास से 07 मोबाइल फोन, 5,260 रुपये नगद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

महिलाओं से पूछताछ के दौरान पता चला कि संचालिका ने किराए पर लिए गए फ्लैट में अनैतिक कमाई के लालच से महिलाओं को देह व्यापार में शामिल किया। संचालिका महिला कार्यकर्ताओं को पैसे देकर काम दिलाने का लालच देती थी और ग्राहकों से पैसे वसूल करती थी, जबकि महिलाओं को बहुत कम राशि दी जाती थी।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending